विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google I/O 2022 : गूगल ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच, ढेरों फिटनेस ट्रैकिंग के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Thu, 12 May 2022 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 07:21 AM (IST)

Google I/O 2022 गूगल ने अपने सालाना इवेंट में गूगल पिक्सल वॉच( Google Pixel Watch) को पेश किया है। इसको ...और पढ़ें

गूगल पिक्सल वॉच, Google Pixel Watch PC- Google
गूगल पिक्सल वॉच, Google Pixel Watch PC- Google

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google I/O 2022 : गूगल ने बुधवार को कैलिफोर्निया में आयोजित हुए अपने इवेंट में Google Pixel Watch को कंपनी की पहली स्मार्टवॉच के रूप में पेश किया। गूगल की यह स्मार्टवॉच गोलाकार डोम्ड डिज़ाइन में आती है, जिसमें एक आयताकार डिस्प्ले और गोल किनारे है। पिक्सेल वॉच में फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाओं की एक लिस्ट है।

Google Pixel Watch की कीमत

Google Pixel Watch की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। बताया गया है कि यह स्मार्टवॉच साल के अंत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। भारत में पिक्सेल वॉच के लॉन्च की कोई बी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Google Pixel Watch के स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel Watch लेटेस्ट Wear OS पर काम करती है। इसमें न्यूनतम बेज़ल के साथ गोलाकार डिस्प्ले और एक घुमावदार ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। यह ऐपल वॉच के डिजिटल क्राउन के समान ही टेकटाइल क्राउन मिलता है। इस स्मार्टवॉच में स्टेनलेस स्टील बिल्ड भी दिया गया है। पिक्सेल वॉच भी कस्टमाइजेबल, स्वैपेबल रिस्ट बैंड के साथ आता है। गूगल ने बताया पिक्सेल वॉच बेहतर WearOS UI पर चलाता है, जो बेहतरीन फ्लुइंड नेविगेशन और स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ जोड़ा गया है। बेहतर अनुभव देने के लिए Pixel Watch को गूगल ऑफरिंग के साथ भी इंट्रीग्रेड किया गया है, जिसमें Google Assistant, Google Maps और Google Wallet शामिल हैं। गूगल ने Pixel Watch को Wear OS के लिए होम ऐप का उपयोग करके संगत स्मार्ट होम डिवाइस के लिए रिमोट की तरह तैयार किया है। इससे आप अपने थर्मोस्टेट को एडजस्ट कर सकते हैं या अपनी रिस्ट से सीधे लाइट चालू या बंद कर सकते हैं।

गूगल ने बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस अनुभव देने के लिए पिक्सेल वॉच में फिटबिट को भी इंट्रीग्रेड किया है। गूगल ने कहा कि यह वॉच लगातार हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग करती यूजर्स वर्कआउट करते समय अपने एक्टिव ज़ोन मिनट भी देख सकते हैं और अपने डाटा को ट्रैक कर सकते हैं और विभिन्न फिटनेस गोल को हासिल कर सकते हैं। बता दें कि पिक्सेल वॉच फाइंड माई डिवाइस ऐप के साथ भी काम करती है ताकि यूजर्स को उनके वॉच उपलब्ध Maps पर अपने खोए हुए पिक्सेल फोन, ईयरबड्स या किसी अन्य समर्थित डिवाइस का पता लगाने में मदद मिल सकें।