नई दिल्ली, टेक डेस्क। ऑडियो कंपनी Boult Audio ने अपने शानदार ईयरबड्स को भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम AirBass Q10 है। इस ईयरबड्स को खासतौर पर गेमर्स के लिए तैयार किया गया है। इस नए Q10 TWS ईयरबड्स में गेमिंग और मूवी के लिए लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। इसके अलावा ईयरबड्स में वॉयस असिस्टेंट से लेकर टच कंट्रोल तक का सपोर्ट मिलेगा। आइए जानते हैं AirBass Q10 की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

AirBass Q10 TWS की स्पेसिफिकेशन

AirBass Q10 लाइटवेट ईयरबड्स हैं। इस ईयरफोन में डायनेमिक ड्राइवर्स और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके साथ ही ईयरबड्स को IPX5 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह ईयरफोन वॉटर और स्वेट प्रूफ हैं। इसके अलावा एयरबास क्यू10 में इंस्टेंट पेयरिंग फीचर मिलेगा। इस फीचर की खूबी है कि ईयरबड्स का कवर ओपन होते ही यह स्मार्टफोन और लैपटॉप से कनेक्ट हो जाते हैं। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने AirBass Q10 TWS में बेहतर गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी ऑडियो मोड (<120ms) दिया है। साथ ही इसमें दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैकअप प्रदान करती है। इसके अलावा ईयरबड्स में टच कंट्रोल से लेकर वॉयस असिस्टेंट तक का सपोर्ट मिलेगा। 

AirBass Q10 TWS की कीमत 

AirBass Q10 TWS ईयरबड्स की कीमत 1,299 रुपये है। यह ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस ईयरफोन के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी। इस ईयरफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। 

AirBass FX1

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने AirBass FX1 ईयरबड्स को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस ईयरफोन की कीमत 1,499 रुपये है। Boult Audio AirBass FX1 ईयरबड्स प्ले-बैक कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं। इस नए ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इस ईयरफोन की खूबी है कि इसके ईयरबड्स को अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा ईयरबड्स को IPX5 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर प्रूफ हैं। Boult Audio AirBass FX1 ईयरफोन में पावरफुल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप देती है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप