Amazon ने लांच किया नया Fire HD टेबलेट
Amazon का नया Fire HD8 और Fire HD10 वीडियो,इ-बुक्स और म्यूजिक के लिए बजट टेबलेट है|
Amazon का नया Fire HD, वीडियो,इ-बुक्स और म्यूजिक के लिए बजट टेबलेट है| इसे बजट-फ्रेंडली बनाने और आसान रखने के लिए Amazon ने इसके हार्डवेयर में भी ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं| Fire HD8 और Fire HD10 दोनों ही क्वाड-कोर 1.5Ghz प्रोसेसर पर कार्य करते हैं| 1GB रैम के साथ इसमें 1280X800 रेसोलुशन डिस्प्ले है|
यूजर्स को कुछ नया देने के नाम पर Amazon ने अपने टेबलेट को नयी 7.7 मिलीमीटर की स्लिम लुक दी है| इसकी अन्य लुक की बात करें तो इसका केस ग्लॉसी है और इसके कोनों में थोड़ा सा घुमाव है| हैंडी टेबलेट होने के साथ यह मजबूत बॉडी का है|
8 इंच और 10.1 इंच के दोनों ही Fire HD 7.7 mm का स्लिम केस और लाइट वेट होने से एक हाथ से भी पकडे जा सकते हैं| सम्पूर्ण रूप से देखा जाए तो बजट टेबलेट की श्रेणी में यह एक अच्छा विकल्प है|
हार्डवेयर की बात करें तो यह टेबलेट इस मामले कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगा| स्पीड के मामले में यह टेबलेट बहुत तेज कार्य नहीं करता| मुख्य सूची से किसी एप पर जाने के लिए ही कुछ अधिक सेकण्ड्स लेता है| इस टेबलेट की कम स्पीड की कार्यक्षमता को कोई भी प्रीमियम स्मार्टफोन प्रयोग करने वाला यूजर आसानी से भांप सकता है|
नए फीचर्स की बात की जाए तो Fire HD टेबलेट में Word runner नाम का एक नया विकल्प है, जो शब्दों को स्क्रीन पर जल्दी ले आता है ताकि आप इ-बुक्स के जरिये जल्दी जिप कर सकें| यह टेबलेट On deck के जरिये आपके देखे गए शोज के अनुसार नए शोज डाउनलोड कर लेता है|
Fire HD टेबलेट किफायती होने के साथ-साथ लुक व फीचर के मामले में भी रोज की जरूरतों को पूरा करता है| कीमत के अनुसार यह एक बजट टेबलेट है, जो यूजर्स की बेसिक जरूरतों को पूरा करेगा|