Move to Jagran APP

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेंगे 50 से ज्यादा फेस वॉच और 50 स्पोर्ट मोड, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच में रनिंग साइकलिंग योगा स्केटिंग किकबॉक्सिंग जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही स्मार्टवॉच में रोजाना की गतिविधियों के साथ स्टेप कैलोरी डिस्टेंस और एक्टिव ऑवर की जानकारी मिलेगी। यह स्मार्टवॉच 50 मीटर गहरे पानी में खराब नही होगी।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:56 PM (IST)
Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेंगे 50 से ज्यादा फेस वॉच और 50 स्पोर्ट मोड, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Amazfit Bip U की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Amazfit Bip U स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 9 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगी। साथ ही इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट मोड मिलेंगे। इसके अलावा Amazfit Bip U स्मार्टवॉच 50 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आएगी, जिन्हें ग्राहक अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर पाएंगे। यह वॉच स्ट्रेस ट्रैकिंग, मेन्स्ट्रूअल साइकल, ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ आएगी। नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रजिस्टेंस के साथ आएगी। इसमें 1.43 इंच का HD TFT LCD कलर डिस्प्ले दिया गया है। 

prime article banner

कीमत और उपलब्धता 

नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भारत में 3,499 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस में आएगी। यह स्मार्टवॉच Amazon India और Amazfit India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। स्मार्टवॉच की बिक्री भारत में शुक्रवार 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं इंट्रोडक्टरी पीरियड खत्म होने के बाद स्मार्टवॉच Amazfit Bip U 3,999 में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, पिंक, ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच PAI (पर्सनल एक्टिविटी इंटेलीजेंस) के साथ आएगी,  जो यूजर्स के ओवरआल फिटनेस को इंडीकेट करेगी। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगी। इसका रेजोल्यूशन 320x302 पिक्सल होगा। स्मार्टवॉच  TFT-LCD कलर डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेाग। साथ ही एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग होगी। स्मार्टवॉच में 50 से ज्यादा वॉच फेस और 60 से ज्यादा स्पोर्ट फीचर मिलेंगे।

फीचर्स 

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच में रनिंग, साइकलिंग, योगा, स्केटिंग, किकबॉक्सिंग जैसे फीचर्स दिये गए हैं। साथ ही स्मार्टवॉच में रोजाना की गतिविधियों के साथ स्टेप, कैलोरी, डिस्टेंस और एक्टिव ऑवर की जानकारी मिलेगी। यह स्मार्टवॉच 50 मीटर गहरे पानी में खराब नही होगी। स्मार्टवॉच में दो PPG bio-tracking ऑप्टिकल सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से 24x7 हर्ट रेट मापा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टवॉच में SpO2 बल्ड ऑक्सीजन लेवल मापने की सुविधा होगी। स्मार्टवॉच में 225mAh बैटरी दी गई है। इसे दो घंटें में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इसका वजन करीब 31 ग्राम होगा। स्मार्टवॉच में अन्य फीचर्स के तौर पर टेक्स्ट, ईमेल नोटिफिकेशन, अलार्म क्लॉक, म्यूजिक कंट्रोलर का सपोर्ट दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.