Amazfit Bip 3 और Bip Pro स्मार्टवॉच हुई लांच, मिलेगी 14 दिन की बैटरी लाइफ
Amazfit ने अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टवॉच स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। इन दोनों स्मार्टवॉच के क्या है फीचर्स और कीमत आइये जानते हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazfit ने अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टवॉच स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। कंपनी के अनुसार Bip 3 और Bip 3 Pro के बीच मुख्य अंतर GPS का ही है। इन दोनों स्मार्टवॉच के क्या है फीचर्स और कीमत आइये जानते हैं।
Amazfit Bip 3- कंपनी ने Amazfit Bip 3 की कीमत 3,499 रुपये रखी है। हालाँकि आज 27 जून को अपनी लांच के पहले दिन तक यह 2,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध रहेगी। इसे आप Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट के साथ Amazon India से भी खरीद सकते हैं। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में आती है।
Amazfit Bip 3 Pro- को कंपनी ने लांच तो कर दिया है लेकिन इसकी कीमत, रंग और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro के फीचर्स
कंपनी ने दोनों ही स्मार्टवॉच में फीचर्स एक जैसे ही रखे हैं। इनमें 1.69 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें 240 x 280 पिक्सल पर resolution मिलता है। डिस्प्ले पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग प्रोटेक्शन के साथ 2.5 D टेम्पर्ड ग्लास लगा है। यह स्मार्टवॉच क्लासिक बकल डिजाइन के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। जिसमें इनडोर वर्कआउट में फ्रीफॉर्म वर्कआउट, फ्री ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग आदि शामिल हैं। तो वहीँ आउटडोर वर्कआउट में साइकिल चलाना, दौड़ना, चलना, नृत्य आदि शामिल हैं।
Amazfit Bip 3 और Amazfit Bip 3 Pro स्मार्टवॉच में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में हार्ट रेट मॉनिटर, blood oxygen saturation (SpO2) monitoring, तनाव और नींद की ट्रैकिंग, सांस लेने के व्यायाम और महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग शामिल हैं। दोनों स्मार्टवॉच के बीच का अंतर GPS है।
बैटरी पर ध्यान दें तो Amazfit ने दोनों स्मार्टवॉच में 280 mAh की बैटरी लगाई है। कंपनी के अनुसार यह 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और एक बार चार्ज होने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसमें इनकमिंग कॉल, मैसेज, रिमाइंडर और स्वास्थ्य के साथ-साथ फिटनेस डेटा की सूचना जैसे सभी फीचर्स Zepp ऐप के माध्यम के द्वारा मिलते हैं।