Acer ने लॉन्च किए Predator Helios 700, 300, Triton 300, Nitro 7 गेमिंग लैपटॉप्स, जानें फीचर्स
गेमिंग लैपटॉप्स होने की वजह से ये लैपटॉप्स अपग्रेडेड हार्डवेयर फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें सिस्टम को ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम भी दिए गए हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Acer ने अपने चार नए लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं। ये सभी गेमिंग लैपटॉप्स 10th Gen Intel Core प्रोसेसर्स के साथ आते हैं। इनमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX GPU दिए गए हैं। साथ ही, ये हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन फीचर्स के साथ आते हैं। Acer ने अपने Predator सीरीज में Helios 700, Helios 300 और Triton 300 लॉन्च किए हैं। जबकि, Nitro 7 को भी कंपनी ने पेश किया है। गेमिंग लैपटॉप्स होने की वजह से ये लैपटॉप्स अपग्रेडेड हार्डवेयर फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें सिस्टम को ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम भी दिए गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
Acer Perdator Helios 700 की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है। इसे इस साल अक्टूबर से उत्तरी अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Predator Helios 300 की कीमत करीब 90,600 रुपये है और इसे अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Predator Triton 300 की कीमत करीब 98,100 रुपये है और Nitro 7 की कीमत करीब 75,000 रुपये है। इसे भी अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसकी कीमत अन्य रीजन में अलग हो सकती हैं।
Predator Helios 700
इस प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो इसमें 17.3 इंच की फुल एडी IPS डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz दिया गया है। इसमें 10th Gen Octa Core i9 या i7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये 64GB तक के DDR4 RAM के साथ आता है। इसमें Acer कूल बूस्ट टेक्नोलॉजी, कस्टम इंजीनियर्ड एयरोब्लेड 3D फैन्स दिए गए हैं। साथ ही, इसके की-बोर्ड RGB बैकलाइटिंग फीचर के साथ आते हैं।
Predator Helios 300
ये 15.6 इंच और 17.3 इंच, दो स्क्रीन साइजेज के साथ आता है। इसमें 240Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 10th Gen Six Core Intel H Series प्रोसेसर का इसेतमाल किया गया है। ये 32GB DDR4 RAM के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें भी गेम के दौरान सिस्टम को ठंडा रखने के लिए कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
Predator Triton 300
ये 15.6 इंच के फुल एचडी IPS डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। ये भी 32GB DDR4 RAM के शाथ आता है। इसमें Nvidia GeForce RTX 2020 Max Q GPU का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ड्यूल फैन कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Nitro 7
ये गेमिंग लैपटॉप भी 15.6 इंच के IPS डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। साथ ही इसमें 10th Gen Six Core H Series प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये गेमिंग लैपटॉप 32GB DDR4 RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें Acer कूल बूस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।