Move to Jagran APP

आ गया Mi का नया पावरबैंक, अब लैपटॉप भी हो सकेगा चार्ज, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Mi HyperSonic पावर बैंक को एक ट्रिपल पोर्ट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें USB-C के साथ ड्यूल USB A पोर्ट दिया गया है। Mi HyperSonic पावर बैंक 50W फास्ट मोबाइल चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ आता है। साथ ही इसमें 45W लैपटॉप चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 03:19 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 03:19 PM (IST)
आ गया Mi का नया पावरबैंक, अब लैपटॉप भी हो सकेगा चार्ज, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Mi Power bank की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mi India ने भारत में Mi HyperSonic पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है। Mi HyperSonic पावर बैंक सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। पावर बैंक को क्राउड फंडिंग के तहत 3,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Mi HyperSonic पावर बैंक को आज यानी 30 जुलाई 2021 से खरीदा जा सकेगा। पावर बैंक को Mi.com से खरीदा जा सकेगा।

loksabha election banner

मिलेगी हाइपर फास्ट 50W चार्जिंग

Mi HyperSonic पावर बैंक को एक ट्रिपल पोर्ट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें USB-C के साथ ड्यूल USB A पोर्ट दिया गया है। Mi HyperSonic पावर बैंक 50W फास्ट मोबाइल चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ आता है। साथ ही इसमें 45W लैपटॉप चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 50W फास्ट चार्जिंग आमौतर पर 4500mAh स्मार्टफोन को करीब 1 घंटे 5 मिनट में चार्ज कर देगी। वहीं 45W USB-C चार्जर से कम चार्जिंग टाइम लगता है। Mi HyperSonic पावरबैंक को 3 घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। पावर बैंक प्रीमियम matte Black डिजाइन में आती है। इसे हाई क्वॉलिटी पीसी और ABS मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लाइटवेट और मजबूती देता है। पावर बैंक में तीन पोर्ट दिये गये हैं।

एक साथ चार्ज कर सकेंगे तीन डिवाइस 

Mi Hypersonic पावर बैंक यूजर्स को ना सिर्फ फास्ट चार्जिंग बल्कि फुल प्रूम सेफ्टी उपलब्ध कराएगा। पावरबैंक में 6 लेयर सिक्योरिटी मिलती है। Mi HyperSonic पावर बैंक में 20,000 Li-Poliy बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। पावर बैंक को लो पावर चार्ज बटन के साथ पेश किया गया है। इस पावर बटन पर टैप करके यूजर्स लो पावर आउटपुट वाली डिवाइस जैसे ब्लूटूथ हेडसेट, फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच को चार्ज किया जा सकेगा। इसमें तीन चार्जिंग पोर्ट दिये गये हैं, जिसकी मदद से एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.