व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड और विंडोज यूजर्स के लिए ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर किया रोल आउट
व्हाट्सएप ने रोल आउट किया यह नया फीचर
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और विंडोज बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया है। इस नए फीचर का नाम 'ग्रुप डिस्कशन' है। फेसबुक अधिकृत कंपनी के इस नए फीचर के तहत ग्रुप का कोई भी मेंबर ग्रुप डिस्क्रिप्शन एड कर पाएगा। अभी के लिए डिस्क्रिप्शन में अधिकतम 500 अक्षर जोड़े जा सकते हैं।
आईओएस पर भी जल्द उपलब्ध
फिलहाल यह फीचर सिर्फ उन एंड्रॉयड और विंडोज यूजर्स के पास उपलब्ध होगा जिनका व्हाट्सएप 2.18.54 बीटा वर्जन 2.18.28 बीटा वर्जन क्रमश: पर कार्य करता होगा। यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए भी जल्द रोल आउट किया जाएगा। ग्रुप का कोई भी मेंबर ग्रुप में डिस्क्रिप्शन एड कर पाएगा। हालांकि, एडमिन के पास इसे रोकने की पावर होगी। डिस्क्रिप्शन ग्रुप मेंबर्स के साथ-साथ उन्हें भी दिखेगी जिन्हे ग्रुप में इन्वाइट किया गया होगा। ग्रुप एडमिन्स के लिए ग्रुप डिक्रिप्शन कंट्रोल को फीचर के लाइव होने पर व्हाट्सएप प्राइवेसी विकल्प में जोड़ा जाएगा।
इससे पहले व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ‘Demote as admin’ फीचर रोल आउट किया था। इसके अंतर्गत ग्रुप एडमिन को ग्रुप के अन्य ग्रुप एडमिन को ग्रुप से रिमूव किए बिना कैंसिल करने का विकल्प मिलता है।
इसके आलावा व्हाट्सएप का एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.17.443 कई सारे नए फीचर्स लेकर आने वाला है। इन फीचर्स में कॉन्टेक्ट्स टैब हटा दिया जाएगा और नए स्टीकर आइकन्स, ग्रुप कालिंग समेत अन्य फीचर्स भी पेश किए जाएंगे।
कौन-से होंगे नए फीचर्स: WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार
- व्हाट्सएप फेसबुक की ही तरह एप में स्टिकर्स लेकर आएगा। शुरुआत में ये स्टिकर्स ग्रुप चैट में ही उपलब्ध होंगे।
- इसके साथ, पॉपुलर मैसेजिंग एप शो आल कॉन्टेक्ट्स टैब को हटाने पर भी विचार कर रही है। हालांकि, ऐसा होगा या नहीं इस पर अभी कुछ साफ नहीं है।
- इसके आलावा GIF बटन का नया लेआउट और ग्रुप मैनेज करने के लिए नया विकल्प भी दिया जा सकता है। ग्रुप मैनेज करने के इस विकल्प के अंतर्गत एडमिन ग्रुप में से किसी भी मेंबर को रिमूव या डिमोट कर सकेगा।
- साथ ही पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने अपने 2018 के बड़े फीचर को उपलब्ध करवा दिया है। व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा एप में फेसबुक अधिकृत कंपनी ने लम्बे समय से चर्चा में रहे वॉयस से वीडियो कॉल में स्विच कर पाने के फीचर को उपलब्ध करा दिया है।