Move to Jagran APP

लगातार गूगल एप्स का इस्तेमाल कर के हो गए हैं बोर, अजमाएं इन 5 एप्स को

गूगल एप्स के कई विकल्प गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। यूजर इन्हें डाउनलोड करके एक साथ कई फीचर्स का मजा उठा सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 08:46 AM (IST)
लगातार गूगल एप्स का इस्तेमाल कर के हो गए हैं बोर, अजमाएं इन 5 एप्स को
लगातार गूगल एप्स का इस्तेमाल कर के हो गए हैं बोर, अजमाएं इन 5 एप्स को

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एंड्रॉयड डिवाइस के लिए गूगल के एप्स सबसे अच्छी पसंद हैं, लेकिन कई बार हम एक ही एप को इस्तेमाल कर-कर के बोर हो जाते हैं। ऐसे में रिफ्रेशमेंट के लिए दूसरे एप्स का विकल्प हमेशा एक अच्छा तरीका रहा है। हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप गूगल के एप्स के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

loksabha election banner

Swiftkey

गूगल के जीबोर्ड एप के बदले स्विफ्टकी एप एक शानदार विकल्प है। स्विफ्टकी की-बोर्ड में जी बोर्ड के लगभग सभी फीचर्स शामिल हैं। कई यूजर्स के मुताबिक स्विफ्ट-की, जीबोर्ड की तुलना में ज्यादा यूजर फ्रेंडली है। स्विफ्ट-की एप का इंटेलिजेंस आपके लिखने के तरीकों को मॉनिटर करता है, इससे लिखते वक्त शब्दों का सुझाव ज्यादा सटीक मिलता है। स्विफ्ट-की एप में आपको कई भाषाएं मिलती हैं, इनमें अंतरर्राष्ट्रीय भाषा से लेकर क्षेत्रिय भाषा शामिल है। स्विफ्टकी की-बोर्ड को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

Nova Launcher

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लॉन्चर में नोवा लॉन्चर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। नोवा लॉन्चर, गूगल लॉन्चर का एक अच्छा विकल्प है। इस एप में आपको कई सारे फीचर्स मिलते है। एप की मदद से आप अपने होम स्क्रीन और एप्स को अपने पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। नोवा लॉन्चर को गूगल प्ले स्टोर पर 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.6 रेटिंग मिली है और इसे 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

Business Calendar

अगर आप अपने फोन में गूगल कैलेंडर को देख-देख कर बोर हो गए हैं तो बिजनेस कैलेंडर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एप में दिए कलर कोड के जरिए आप अपने इवेंट को आसानी से याद कर सकते हैं। एप में मल्टीपल व्यू जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बिजनेस कैलेंडर को गूगल कैलेंडर के साथ सिंक भी किया जा सकता है। एप को 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

Firefox

गूगल क्रोम के बदले कई यूजर फायरफॉक्स वेब ब्राउसर का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि गूगल क्रोम और फायरफॉक्स में कौन ज्यादा बेहतर है ये हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

Evernote

ऑर्गनाइजिंग एप की बात करें तो गूगल कीप एक अच्छा एप है लेकिन एवरनोट एप शानदार है। एवरनोट यूजर्स को अपने प्रोजेक्ट के लिए फोल्डर बनाने की सुविधा देता है, जहां आप नोटबुक को बना सकते हैं। नोटबुक में आप जितने चाहें उतने पेज डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

सैमसंग-पैनासोनिक समेत इन कंपनियों के टीवी हुए महंगे, जानिए कितने बढ़े दाम

शाओमी ने अपनी 2 नए स्मार्ट टीवी को भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei Mate SE Vs Xiaomi Redmi Note 5 Pro: फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें कौन बेहतर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.