Move to Jagran APP

एंड्रॉयड यूजर्स इस तरह करें वीडियो का साइज छोटा, ये एप्स आएंगी काम

बड़ी वीडियो साइज को इन एप्स की मदद से यूजर ट्रिम, क्रॉप, कट और कंप्रेस कर सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 07:55 AM (IST)
एंड्रॉयड यूजर्स इस तरह करें वीडियो का साइज छोटा, ये एप्स आएंगी काम
एंड्रॉयड यूजर्स इस तरह करें वीडियो का साइज छोटा, ये एप्स आएंगी काम

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप जब भी कोई वीडियो अपने स्मार्टफोन में स्टोर करते हैं, तो आपको लो स्टोरेज का नोटिफिकेशन दिखाई देता है? क्या आप भी अपने फोन में कई सारे वीडियो को स्टोर करना चाहते हैं, तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे वीडियो कंप्रेस एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने वीडियो की साइज को कंप्रेस कर सकेंगे। इस तरफ आप एक वीडियो की साइज में कई वीडियो को अपने स्मार्टफोन में स्टोर कर पाएंगे। तो डालते हैं इन एप्स पर एक नजर।

loksabha election banner

Video Compress- गूगल प्ले स्टोर पर ये सबसे लोकप्रिय एप्स में से एक है। एप को आप मुफ्त में इंस्टॉल कर सकते हैं। एप को अबतक 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है और इसे 23 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

  • एप लगभग सभी वीडियो फॉर्मेट को स्पोर्ट करता है।
  • एप की मदद से वीडियो को एमपी3 में कनवर्ट किया जा सकता है।
  • वीडियो में सबटाइटल्स को एक्सट्रेक्ट कर सकते हैं।
  • एप बिना वीडियो की क्वालिटी घटाये इसे कंप्रेस करता है।

VidCompact- इस एप की मदद से आप बड़ी वीडियो फाइल्स को कंप्रेस कर सकते हैं, वो भी बिना क्वालिटी घटाए। इस एप की मदद से आप वीडियो को ट्रिम भी कर सकते हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर पर अबतक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है, जिसे 83 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

एप मल्टी फॉर्मेट को स्पोर्ट करता है।

  • एप में तेजी से वीडियो कंप्रेस होती है।
  • बड़ी वीडियो फाइल्स के लिए एप शानदार विकल्प है।
  • एप में वीडियो को क्रॉप, कट और ट्रिम करने की सुविधा दी गई है।

Video Dieter 2- एप को गूगल प्ले स्टोर पर अबतक 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 23 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। व्हॉट्सएप और फेसबुक पर बड़ी साइज की वीडियो भेजने के लिए ये एप आपके काफी काम आ सकता है।

फीचर्स

  • एप में एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं।
  • एप में वीडियो को कट, क्रॉप और ट्रिम कर सकते हैं।
  • वीडियो कंप्रेस करने पर क्वालिटी में कोई असर नहीं आएगा।
  • एप में स्लो मोशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • आप वीडियो में अपनी पंसद का म्यूजिक भी एड कर सकते हैं।
  • कंप्रेस वीडियो का रेजोल्यूशन सेट कर सकते हैं

YouCut- एप को गूगल प्ले स्टोर पर अबतक 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 48 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

  • एप का इस्तेमाल वीडियो एडिटर और वीडियो मेकर की तरह भी कर सकते हैं।
  • वीडियो में कई फिल्टर्स और इफेक्ट को भी एड कर सकते हैं।
  • वीडियो की स्पीड को एडजस्ट कर सकते हैं
  • वीडियो में म्यूजिक एड कर सकते हैं।
  • ट्रिम, कट और क्रॉप की सुविधा है।

यह भी पढ़ें:

Mi Mix 2s vs OnePlus 5T vs Galaxy A8 Plus: जाने फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

Xiaomi Redmi 5A और Nokia 2: जानें बजट रेंज में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन

भारत में लॉन्च हुआ Acer Swift 5 लैपटॉप, माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 से होगा मुकाबला 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.