Move to Jagran APP

Twitter यूजर्स को मिला Lights Out फीचर अपडेट, जानें कैसे है Dark Mode से अलग

Twitter ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए डार्क मोड थीम फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर का नाम Lights Out रखा गया है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 12:42 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 12:42 PM (IST)
Twitter यूजर्स को मिला Lights Out फीचर अपडेट, जानें कैसे है Dark Mode से अलग
Twitter यूजर्स को मिला Lights Out फीचर अपडेट, जानें कैसे है Dark Mode से अलग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए डार्क मोड थीम फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर का नाम Lights Out रखा गया है। इस फीचर को 6 महीने पहले iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था। अब 6 महीने बाद इस फीचर को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर भी रोलआउट कर दिया गया है। हालांकि, यह नया फीचर Twitter ऐप पर केवल अल्फा वर्जन में ही उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि Light Out मोड किसी भी अन्य डार्क थीम से अलग है। यह फीचर उन स्मार्टफोन्स पर बेहतर काम करेगा जो OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं।

loksabha election banner

Twitter Lights Out फीचर की डिटेल्स: इसके तहत ऐप का यूजर इंटरफेस डार्क ब्लू या ग्रे थीम के बजाय ब्लैक होगा। यह बैटरी खपत को भी कम करेगा। डार्क ब्लू या ग्रे थीम डार्क मोड फीचर में दी जाती है। निम्न विकल्पों को फॉलो कर आप Twitter पर Lights Out फीचर को इनेबल कर सकते हैं।

  • Twitter ऐप पर Lights Out फीचर को इनेबल करने के लिए आपको सबसे पहले आपको ऐप पर Settings and Privacy पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां दिए गए Display and sound बटन पर टैप करना होगा।
  • इस पर टैप करने के बाद आपको डार्क मोड का मेन्यू दिखाई देगा। यहां पर दो विकल्प मौजूद होंगे। पहला Dim और दूसरा Lights Out होगा। ध्यान रहे यह विकल्प आपको तभी दिखाई देंगे जब आप एक अल्फा यूजर होंगे।
  • यहां आपको Lights Out फीचर पर टैप करना होगा। इससे यह मोड एक्टिवेट हो जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, OLED-फ्रेंडली डार्क मोड फिलहाल Twitter एंड्रॉइड के 8.19.0-alpha.03 अल्फा वर्जन पर ही उपलब्ध होगा। ऐसे में यह वर्जन कुछ ही एंड्रॉइड यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे सभी Twitter यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.