Move to Jagran APP

नए आईफोन यूजर्स के लिए ये हैं टॉप 10 iOS एप्स

यहां दी गई टॉप 10 आईओएस एप्स नए आईफोन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 07:22 PM (IST)
नए आईफोन यूजर्स के लिए ये हैं टॉप 10 iOS एप्स
नए आईफोन यूजर्स के लिए ये हैं टॉप 10 iOS एप्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। एंड्रॉयड सिस्टम से आईफोन पर स्विच करने वाले यूजर्स को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आईफोन का इंटरफेस समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आईफोन का इंटरफेस, एनिमेशन, गेस्चर, नोटिफिकेशन बार, म्यूजिक और एप स्टोर एंड्रॉयड से काफी अलग है। ऐसे में अगर आपको भी आईफोन के फंक्शन या एप्स को समझने में दिक्कत हो रही है और आप एक परफेक्ट आईओएस यूजर बनना चाहते हैं तो इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको कुछ आईओएस एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको आईओएस पर काफी मदद करेंगी।

prime article banner

Flipboard:

इसे सबसे पहले आईपैड यूजर्स के लिए बनाया गया था। बाद में इसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराया गया। इसे एप्पल में फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जरिए आपके पास पूरे दिन की न्यूज आती रहेंगी।

Google Maps:

गूगल की इस एप से आप कहीं की भी जानकारी ले सकते हैं। यहां से आप 3डी मैप, नेविगेशन समेत ट्रेन और बस के शेड्यूल का पता लगा सकते हैं।

Netflix:

अगर आप गेम ऑफ थ्रोन्स देखने के शौकीन हैं तो आपको अपने फोन में यह एप जरुर डाउनलोड करनी चाहिए। इसे एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन सभी वीडियोज देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, इसे आप पहले महीने फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Slacker Radio:

अगर आप गानों के शौकीन हैं तो यह एप आपके काफी काम आ सकती है। यह फ्री म्यूजिक एप है। यहां से आप हजारों गानों को फ्री में सुन सकते हैं। लॉन्च के बाद से अब तक इस एप में काफी बदलाव किए गए हैं।

SnapChat:

यह एक सोशल एप है जहां आप स्टोरीज बना सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। हालांकि, यह स्टोरेज 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएंगी।

Facebook:

फेसबुक को लगभग हर यूजर इस्तेमाल करता है। ऐसे में यह एप तो आपको अपने फोन में डाउनलोड करनी ही चाहिए। फेसबुक ने भी कुछ समय पहले ही स्टोरीज फीचर जारी किया था।

Twitter:

यह एप फन बेस्ड नहीं है। यहां से यूजर्स देश-दुनिया में होने वाली सभी घटनाओं और खबरों से अवगत रह सकते हैं। यहां से आप हर सेकेंड की खबरें देख सकते हैं।

Weather Underground:

यह एक फ्री एप है। इसके जरिए यूजर्स मौसम की जानकारी समेत कई अन्य जानकारी भी उपलब्ध होंगी। यहां से स्टॉक के अलावा मौजूद हालत के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।

Game Center:

गेम खेलने का शौक कई यूजर्स को होता है। एप्पल गेम सेंटर के जरिए यूजर्स अपने बेस्ट स्कोर्स, उपलब्धियों की तुलना करना, गेम खेलने के लिए दोस्तों को इनवाइट करना समेत कई काम कर सकते हैं। यूजर्स आईफोन पर कई तरह के गेम्स खेल सकते हैं जैसे आर्केड, पजल्स, मिशन बेस्ड गेम्स आदि।

ProCam 4:

आईफोन की डिफॉल्ट कैमरा एप काफी बेसिक है। अगर आप प्रोफेशनल तरीके से फोटोज लेना चाहते हैं तो यह एप आपके काफी काम आ सकती है। इस एप में वो सभी सेटिंग्स दी गई हैं जो हर प्रोफेशनल कैमरा में दी जाती हैं।

Quick Notes:

इस एप के जरिए आप नोट बना सकते हैं। यह एक आम नोट लिखने वाली एप नहीं है। यह विजेट के साथ आती है। इसे आप नोटिफिकेशन बार में एड कर सकते हैं। इसके जरिए बिना ओपन किए ही आप नोट्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

फेक नहीं हैं 2017 की ये 5 फ्री रिचार्ज एप्स, मिलता है फ्री टॉकटाइम

स्मार्टफोन कीबोर्ड की ये एप्स हैं खास, बदल देंगी आपकी टाइपिंग का अंदाज

अब किसी भी भाषा में करें अनुवाद, ये हैं 2017 की टॉप 5 ट्रांस्लेशन एप्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.