#WaitASecToReflect नाम से चैलेंज देकर TikTok ने अपने यूजर्स को कराया जिम्मेदारी का एहसास
यह विश्व का इकलौता एप है जिसने हाल ही में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। आज इसके करोड़ों यूजर्स हैं और जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज टेक्नोलॉजी ने हर काम को आसान बना दिया है। बात चाहे ऑनलाइन बिल पेमेंट की हो या फिर शॉपिंग की, तकनीक की वजह से हर चीजें संभव हो पा रही हैं। यह तकनीक ही है, जिसकी वजह से लाखों युवा अपने टैलेंट को दुनिया के सामने ला रहे हैं। एक वक्त था जब लोग कहा करते थे कि टैलेंट तो है पर उसे दिखाने के लिए कोई मंच नहीं है। लेकिन आज ऐसा नहीं कहा जा सकता। आज कई ऐसे पॉपुलर वीडियो एप्स हैं, जो आपके हुनर को विश्व में पहचान दिलाते हैं। TikTok उन्हीं एप्स में से एक है। यह विश्व का इकलौता एप है, जिसने हाल ही में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। आज इसके करोड़ों यूजर्स हैं और जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
लोगों ने शुरुआत से ही TikTok पर भरोसा जताया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए TikTok हमेशा अपने यूजर्स को एक सुरक्षित और बेहतर प्लेटफॉर्म देने की कोशिश करता है। डिवाइस मैनेजमेंट, स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट, TikTok सेफ्टी सेंटर, फिल्टर कमेंट्स, रिस्ट्रिक्टेड मोड, रिस्क वॉर्निंग टैग जैसे सेफ्टी फीचर्स न केवल यूजर्स के भय को दूर करते हैं, बल्कि साफ व सुरक्षित माहौल भी प्रदान करते हैं। वैसे हाल ही में TikTok ने #WaitASecToReflect नाम से कैंपेन शुरू किया है। यह कैंपेन यूजर्स को जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है। इसके जरिए यूजर्स को मैसेज दिया जा रहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई भी कंटेंट पोस्ट या अपलोड करने से पहले एक बार जरूर सोचें। #WaitASecToReflect कैंपेन लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ है और यह कुछ ही समय में ट्रेंड करने लगा। बता दें कि इस ऐप चैलेंज को 326.1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस चैलेंज में गांधी जी के तीन बुद्धिमान बंदरों वाले प्रतिमा का सोशल मीडिया के लिए एक संदेश के रूप में इस्तेमाल किया गया है। जिसमें कहा गया है कि बुरा ना पोस्ट करो, बुरा ना शेयर करो, बुरा ना कमेंट करो।
TikTok ने बहुत ही कम समय में करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर उम्र के लोगों को टैलेंट और क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलता है। यूजर्स की सेफ्टी TikTok की बड़ी प्राथमिकता है और #WaitASecToReflect जैसे कैंपेन की सफलता यह बताती है कि उनके पास यूजर्स का पूरा सपोर्ट है। स्वयं TikTok के यूजर्स चाहते हैं कि यह प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए टैलेंट हब बने और नेगेटिव कंटेंट के लिए कोई जगह न हो। इसलिए यूजर्स अपने-अपने तरीके से वीडियो बनाकर #WaitASecToReflect मैसेज को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में भी वो अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं।
TikTok एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर कोई सामाजिक और आर्थिक स्तरों की परवाह किए बगैर अपने टैलेंट को दुनिया के सामने रख सकता है। इस मंच के माध्यम से शहरों और गावों के बीच की दूरियों को खत्म करने में मदद मिल रही है। यदि TikTok इस तरह का बेहतर मंच दे रहा है तो एक यूजर के रूप में आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भी आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कंटेंट को अपलोड करें, तो एक सेंकेंड का विराम जरूर दें और सोचें कि जो भी कटेंट आप अपलोड कर रहे हैं वह सही है या नहीं। क्योंकि आपका अपलोड किया हुआ कंटेंट करोड़ों लोगों तक पहुंचता है। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आप लोगों तक हमेशा सही और सकारात्मक कंटेंट पहुंचाएं।
ये आर्टिकल TikTok के साथ पार्टनर कॉन्टेंट का हिस्सा है