Move to Jagran APP

अब TikTok की टक्कर में आया Bolo Indya, एक लाख से ज्यादा हुए डाउनलोड

कंपनी का दावा है कि Bolo Indya पूरी तरह से मेड इन इंडिया ऐप है। बता दें कि इससे पहले भी Mitron को देशी Tiktok की तर्ज पर प्रचारित किया गया था।

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 08:55 AM (IST)
अब TikTok की टक्कर में आया Bolo Indya, एक लाख से ज्यादा हुए डाउनलोड
अब TikTok की टक्कर में आया Bolo Indya, एक लाख से ज्यादा हुए डाउनलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म TikTok की टक्कर में अब मेड इन इंडिया ऐप Bolo Indya ऐप आ गया है। इस ऐप के डेली डाउनलोड में तीन गुना का इजाफा देखा जा रहा है। Bolo Indya ऐप के अब तक करीब एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हो गए हैं। ऐप के डाउनलोड में गूगल ओन्ड YouTube और Tiktok के बीच जारी वॉर के बीच इस ऐप के डाउनलोड में इजाफा देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले 12 माह में इस प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि उसके पास भारत के 220 शहरों के करीब 4.85 लाख यूजर्स हैं।

loksabha election banner

कंपनी का दावा है कि Bolo Indya पूरी तरह से मेड इन इंडिया ऐप है। बता दें कि इससे पहले भी Mitron को देशी Tiktok की तर्ज पर प्रचारित किया गया था। लेकिन इसके बात उसका पाकिस्तानी कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है। Bolo Indya के फाउंडर Varun Saxena ने कहा कि यह पीएम मोदी के Vocal for local मुहिम का एक जीता जागता उदारहण है। कंपनी के मुताबिक 12 माह पहले जब Bolo Indya लॉन्च हुआ है, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म पर करीब 80 लाख वीडियो बनाए जा चुके हैं। यह ऐप दस भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजरात, मलयालम, ओडिया और अंग्रेजी में उपलब्ध है। Bolo Indya ऐप को मुंबई बेस्ड स्टार्ट-अप ने विकसित किया है।

TikTok से मुकाबला

TikTok सितंबर 2016 में चीन में लॉन्च हुआ था। इसके बाद साल 2017 में इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया। मौजूदा वक्त में दुनियाभर में TikTok के करीब 800 मिलियन एक्टिव यूजर हैं। अगर भारत की बात करें, तो यहां साल 2019 में TikTok के 277 मिलियन डाउनलोड हुए।  चीन के बाद Tiktok के इस्तेमाल में भारत का दूसरा स्थान है। TikTok ऐप पर एक दिन में लोग औसतन 52 मिनट बिताते हैं। ऐसे में 4.85 लाख डाउनलोड के साथ Bolo Indya को TikTok से मुकबले के लिए शायद लंबा सफर तय करना होगा।

(Written By- Saurabh Verma)

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.