Move to Jagran APP

भारत के लोगों को है TikTok से प्यार, 1.5 बिलियन बार किया डाउनलोड

TikTok को दुनियाभर में App Store और Google Play के जरिए 1.5 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड किया गया है। सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वालो में भारत नंबर वन पर है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 11:30 AM (IST)
भारत के लोगों को है TikTok से प्यार, 1.5 बिलियन बार किया डाउनलोड
भारत के लोगों को है TikTok से प्यार, 1.5 बिलियन बार किया डाउनलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok कुछ समय से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में इसे 1.5 बिलियन डाउनलोड किया गया है। सबसे खास बात है कि TikTok को डाउनलोड करने वाले देशों की लिस्ट में भारत पहले नंबर है। पिछले दिनों भी Facebook और Instagram को पीछे छोड़ते हुए TikTok सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बनी थी और अब इस ऐप को App Store और Google Play के जरिए 1.5 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड किया गया है। 

loksabha election banner

मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार TikTok ऐप को अभी तक 614 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि यूजर्स के बीच ये ऐप लगातार अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल बाजार में इस ऐप को 1.5 बिलियन बार डाउनलोड किया गया है। सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले देशों में भारत नंबर वन है। भारतीय बाजार में इस ऐप को 466.8 मिलियन यानि लगभग 47 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। जो कि कुल डाउनलोड का 31 प्रतिशत है। Sensor Tower ने भी स्पष्ट किया है कि शेयर किए गए आंकड़ों में थर्ड पार्टी एंड्राइड स्टोर से डाउनलोड किए गए TikTok के आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है।

Sensor Tower की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2019 में अभी तक TikTok को कुल 614 मिलियन यानि करीब 61.4 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। जबकि केवल भारत में इस ऐप को अभी तक 277.6 मिलियन यानि लगभग करीब 27.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं TikTok को डाउनलोड करने के मामले में भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर यूएस है। चीन में इसे 45.5 ​मिलियन बार डाउनलोड किया गया जबकि यूएस में इस ऐप को 37.6 मिलियन बार डाउनलोड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.