Move to Jagran APP

TikTok को टक्कर देने वाले देसी ऐप Mitron ने पार किया 1 करोड़ डाउनलोड का आकंड़ा

TikTok की टक्कर में पेश किए गए Mitron App की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और इसे गूगल प्ले स्टोर से 1 करोड़ बार ​डाउनलोड किया जा चुका है

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 01:46 PM (IST)
TikTok को टक्कर देने वाले देसी ऐप Mitron ने पार किया 1 करोड़ डाउनलोड का आकंड़ा
TikTok को टक्कर देने वाले देसी ऐप Mitron ने पार किया 1 करोड़ डाउनलोड का आकंड़ा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण जगह बनाई है और हर युवा, बुर्जुग और बच्चे सभी को यह ऐप काफी पसंद भी है। लेकिन पिछले दिनों भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद के बाद भारतीय यूजर्स ने इस ऐप को उपयोग न करने की मुहिम चला दी है। इसकी बजाय देसी ऐप Mitron चर्चा में आया। वैसे तो यह ऐप काफी पहले लॉन्च किया जा चुका है लेकिन चर्चा में भारत-चीन विवाद के बाद आया। लेकिन चर्चा में आते ही इस ऐप को लोगों ने तेजी से डाउनलोड किया है और यह काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो महीने के भीतर ही इस ऐप को Google Play Store से 1 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

loksabha election banner

Google Play Store पर Mitron App को 4.5 की रेटिंग दी गई है और इसे महज दो महीने के अंदर ही 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इससे स्पष्ट होता है कि यह यूजर्स के बीच धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपनी जगह बना रहा है और TikTok को कड़ी टक्कर भी दे रहा है। Mitron App को IIT रूड़की के दो छात्रों ने तैयार किया है और यह बिल्कुल TikTok की तरह है। इसमें भी शॉर्ट वीडियो देख सकते हैं और चाहें तो वीडियो बनाकर अपलोड भी कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: Mitron से लेकर Bolo Indya तक, TikTok को टक्कर दे रही हैं ये ऐप्स)

बता दें कि TikTok के विकल्प में तौर पर उपयोग होने वाले Mitron App को अपनी जगह बनाने और लोकप्रियता हासिल करने में काफी समय लगा। क्योंकि चर्चा में आने के बाद इस पर आरोप लगाए गए थे कि यह एक पाकिस्तानी ऐप है। लेकिन यह गलत साबित हुआ। इसके अलावा Google Play Store पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से भी इसे एक बार प्ले स्टोर से हटाया जा चुका है। हालांकि इस ऐप ने फिर से Google Play Store पर एंट्री की और लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगा। 

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.