बीमारी और टेंशन से बचाएंगे ये 4 एप्स, लाइफ पार्टनर की तरह रखेंगे ख्याल
इन एप्स की मदद से आप अपने डाइट प्लान से लेकर फिजिकल फिटनेस तक को मेंटेन कर सकते हैं।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अगर काम के दौरान आप भी ज्यादा स्ट्रेस महसूस करते हैं तो आपके बीमार या परेशान होने के ज्यादा चांसेस हैं। इसके अलावा अगर आप अपने डाइट प्लान को लेकर सीरियस नहीं हैं तो जिम में घंटो मेहनत करके आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है। ऐसे में हम आपके लिए 3 ऐसे एप्स लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप स्ट्रेस फ्री लाइफ का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा ये एप्स फिट रहने के लिए भी काम आते हैं। इन एप्स को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।
Calorie Counter- एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.6 स्टार मिला है। एप को 17 लाख से ज्यादा यूजर्स ने प्ले स्टोर पर रेटिंग दी है।
फीचर्स: यह एक न्यूट्रीशन ऐप है। एप आपकी सेहत का ख्याल रखता है। एप आपको बताता है कि आपको कब क्या और कितना खाना चाहिए। इसके अलावा एप यह भी बताता है कि आपको क्या नहीं खाना चाहिए। अगर आप अपने डाइट प्लान को लेकर सीरियस हैं तो यह एप आपको पसंद आ सकता है।
Take a Break- इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को अबतक 1 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.2 स्टार मिला है जिसे 1,500 से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।
फीचर्स: एप बताता है कि आपको कब अपने काम से ब्रेक लेना है। एप में मेडिटेशन का भी फीचर दिया गया है। इस एप को आप अपने वर्कप्लेस पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एप आपको स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम को स्पोर्ट करता है। यह एप उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प है जो काम के स्ट्रेस फील करने लगते हैं।
Lifesum- इस एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिले हैं जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।
फीचर्स: अगर आप अपने खानपान को लेकर परेशान रहते हैं, तो यह एप आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एप में आपको फिट रहने के लिए डाइट प्लान मिलता है। एप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका जेंनडर डाइट प्लान है। यानी इस एप में पुरुष और महिलाओं के हेल्थ और फिजिकल फिटनेस को देखते हुए अगल-अलग गाइड लाइन मिलती है।
यह भी पढ़ें:
IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए अब मिनटों में बनाएं अपना eWallet अकाउंट
IRCTC के जरिए अब मिनटों में करें टिकट कैंसिल, यहां लगाएं Refund का पता
IRCTC eWallet में पैसा डालने और बैलेंस चेक करने के लिए अपनाएं ये 4 स्टेप्स