Move to Jagran APP

अब किसी भी भाषा में करें अनुवाद, ये हैं 2017 की टॉप 5 ट्रांस्लेशन एप्स

आपके ट्रासंलेशन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हम आपको कुछ एप्स/सॉफ्टवेयर्स की जानकारी देने जा रहे हैं

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Published: Wed, 23 Aug 2017 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 26 Aug 2017 05:00 PM (IST)
अब किसी भी भाषा में करें अनुवाद, ये हैं 2017 की टॉप 5 ट्रांस्लेशन एप्स
अब किसी भी भाषा में करें अनुवाद, ये हैं 2017 की टॉप 5 ट्रांस्लेशन एप्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। 6909 भाषाओं की इस दुनिया को तकनीक ने बहुत आसान बना दिया है| हमें चाहे किसी भाषा का ज्ञान ना भी हो, तब भी आज घर बैठे हम दूर-दराज के विदेशियों से बातचीत कर पाते हैं| यह मौजूदा ट्रांसलेशन सॉफ्टवेयर्स या एप्स के जरिए ही संभव हो पाया है| इन ट्रांसलेशन एप्स के जरिए ना केवल दूसरी भाषाओं को आसानी से समझा जा सकता है, बल्कि ये कुछ एडवांस फीचर्स भी प्रदान करती हैं। इससे अनुवाद से जुड़े हमारे काम बेहद आसान हो सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही एप्स/सॉफ्टवेयर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

loksabha election banner

गूगल ट्रांसलेट:

अनुवाद के लिए सबसे अधिक पसंद और इस्तेमाल की जाने वाली यह एप एंड्रॉयड और आईओएस पर फ्री में उपलब्ध है।

Image result for The best translation software of 2017

क्या है इसकी खासियतें:

- गूगल ट्रांसलेट 103 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
- इसकी खास बात यह भी है की आप इसका प्रयोग ऑफलाइन भी कर सकते हैं। यह एप 52 भाषाओं में ऑफलाइन अनुवाद करने में सक्षम है।
- इसका सबसे कामगार फीचर कैमरा मोड कहा जा सकता है| इस मोड की मदद से आपको सिर्फ टेक्स्ट की पिक्चर खींचनी होगी। पिक्चर में उपलब्ध टेक्स्ट का अनुवाद ही इस मोड की खासियत है।

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर:
गूगल के बाद माइक्रोसॉफ्ट बेहतर ट्रांसलेशन एप की लिस्ट में आता है। यह एप 60 भाषाओं में अनुवाद करती है।

Image result for Microsoft Translator

क्या है इसकी खासियतें:

- स्प्लिट स्क्रीन मोड इस एप की खासियत कही जा सकती है| इस फीचर के तहत आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन दो भागों में बंट जाती है| उदाहरण के लिए अगर आप किसी से बात कर रहे हैं तो एक स्क्रीन आपके चैट बॉक्स की होगी और दूसरी स्क्रीन आपके मित्र के चैट बॉक्स की| इसके बाद अगर वो मित्र कोई दूसरी भाषा समझता है तो, आप अपनी भाषा में टेक्स्ट लिखेंगे और आपके मित्र को वो टेक्स्ट उसकी भाषा में ट्रांसलेट हो कर जाएगा|

- गूगल ट्रांसलेट की ही तरह इसमें भी कैमरा मोड फीचर उपलब्ध है। इस एप के जरिए आप विभिन्न भाषाओं में ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। यह एप आपको अलग-अलग भाषाओं के पैक को डाउनलोड करने की अनुमति देता है ताकि आप ऑफलाइन भी अनुवाद कर सकें। इस एप को एंड्रायड, iOS या विंडोज पर डाउनलोड कर सकते हैं।

iट्रांसलेट
iट्रांसलेट का बेसिक एप जो कि फ्री है, 92 भाषाओं का सपोर्ट करता है।

Image result for iTranslate

क्या है इसकी खासियतें:

- इस एप के माध्यम से आप टेक्स्ट करके या अपनी आवाज में बोल के ट्रांसलेट कर सकते हैं।
- यह एप आपके द्वारा किए गए अनुवादों की हिस्ट्री रखता है ताकि आप जब चाहें पिछले अनुवादों को देख सके।
- इसके प्रो एप के जरिए आप बात करते-करते अनुवाद कर सकते हैं। साथ ही इसका लाभ आप ऑफलाइन भी उठा सकते हैं।

ट्रिपलिंगो:
ट्रिपलिंगो भी एक ट्रांसलेट एप है, हालांकि यह एप केवल 23 भाषाओं में ही अनुवाद कर सकती है।

Image result for TripLingo

क्या है इसकी खासियतें:

- इस एप में भी गूगल ट्रांसलेट की तरह कैमरा मोड, लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर मौजूद हैं।
- इस एप की सबसे खास बात यह है कि आपको अनुवाद के दौरान ट्रैवल टिप्स और Phrase बुक जैसे फीचर भी उपलब्ध कराती है।
- यह एप लाइव ट्रांसलेशन के लिए शुल्क लेती है, जो यूजर के लिए काफी निराशाजनक हो सकता है। यह एंड्रॉयड और iOS प्लैटफॉर्म पर काम करती है।

SayHi ट्रांसलेट
SayHi ट्रांसलेट भी दूसरी एप्स की तरह ही है। यह एक फ्री सॉफ्टवेयर है जो कि 46 भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है।

Image result for SayHi Translate

क्या है इसकी खासियतें:

- इस एप में दी गई ज्यादातर भाषाएं टेक्स्ट-टू-स्पीच को सपोर्ट करती हैं।
- यह एप 46 भाषाओं के अलावा कुछ दूसरी भाषाओं को भी स्पोर्ट करती है, जिनमें स्पैनिश और अरेबिक भी शामिल हैं।
- इस एप में Conversation मोड भी दिया गया है। यह फीचर बातचीत करते-करते ही आपकी बात को दूसरी भाषा में बदल देता है।
- यह एप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद नहीं है। इस एप को आप एंड्रॉयड वर्जन के लिए अमेजन से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यह iOS प्लैटफॉर्म पर भी काम करती है।

यह भी पढ़ें:

एंड्रायड और iOS पर इस तरह करें मैसेज शेड्यूल, ये एप्स करेंगी मदद

इन 5 एप्स की मदद से आज घर बैठें देखें सूर्य ग्रहण

सरकार ने भीम एप पर कैशबैक स्कीम 31 मार्च तक बढ़ाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.