Jio रखेगा Coronavirus से सुरक्षित और अपडेटेड, लोगों की मदद करने के लिए पेश किया नया टूल
Reliance Jio ने अपनी ऐप में एक ऐसा फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को इस वायरस के बारे में सचेत करेगा और अपडेटेड भी रखेगा। फोटो साभार Pixabay
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे रोकने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी आग्रह किया जा रहा है। अब इस मुश्किल की स्थिति में मदद करने के लिए टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक अहम पहल की है। कंपनी ने अपनी ऐप में एक ऐसा फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को इस वायरस के बारे में सचेत करेगा और अपडेटेड भी रखेगा। इस टूल का नाम Coronavirus info & tool है। तो चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में।
जानें Reliance Jio इस टूल के बारे में: यह टूल यूजर्स को Jio ऐप ओपन करने पर बायीं तरफ ऊपर की ओर दिए गए मेन्यू विकल्प के अंदर मिलेगा। जब आप मेन्यू पर जाएंगे तो सबसे ऊपर आपको Coronavirus info & tool का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको एक मैसेज लिखा दिखाई देगा जिसमें Coronavirus की जानकारी दी गई होगी। वहीं, इसमें नीचे की तरफ Symptom Checker, Test Centers, Statistics, FAQ, Helpline जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खुद को अपडेट रखने के लिए आप इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
जानें Coronavirus info & tool के इन विकल्पों के बारे में:
- Symptom checker में यूजर्स को एक प्रश्नावली दी गई होगी जिसमें आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
- वहीं, Test Centers में आपको सभी राज्यों में स्थित टेस्ट सेंटर्स की जानकारी उनके एड्रेस के साथ दी गई होगी।
- Statistics में यह जानकारी मौजूद होगी कि अभी भारत में Coronavirus के कितने मामले सामने आ गए हैं। साथ ही कितनी मौतें हो चुकी हैं और कितने लोग ठीक हो चुके हैं।
- FAQ ऑप्शन में इस वायरस से संबंधित सभी जानकारी मौजूद होगी।
- Helpline विकल्प में सभी राज्यों के हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी मौजूद होगी जिनका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकेगा।
आपको बता दें कि FAQ की सभी जानकारी डॉ चेतन भट्ट (MD जनरल मेडिसिन, DNB Gastroenterology), डॉ अमृता वर्मा (MD जनरल मेडिसिन) और डॉ शशिकला शिवप्रकाश (MD माइक्रोबायोलॉजी) द्वारा दी गई है।