डिलीट नोटिफिकेशन्स को इन एप्स की मदद से करें रिकवर
गूगल प्ले पर इन एप्स को डाउनलोड करने के बाद आप अपने स्मार्टफोन की डिलीट नोटिफिकेशन को रिकवर कर सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। स्मार्टफोन्स में कई बार ढेर सारे नोटिफिकेशन्स एक साथ आने के कारण गलती से वो नोटिफिकेशन डिलीट हो जाता हैं, जो हमारे काम की होती है। ऐसे में यूजर्स परेशान हो जाते हैं लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। गूगल प्ले स्टोर पर कई एप्स मौजूद हैं जिन्हें डाउनलोड कर के आप डिलीट नोटिफिकेश को रिकवर कर सकते हैं। इन एप्स को डाउनलोड करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है।
हम यहां उन 3 एप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें प्ले स्टोर पर यूजर्स से अच्छे फीडबैक मिले हैं और जिन्हें ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किए हैं।
Notification History Log: नोटिफिकेशन हिस्ट्री लॉग एप को डाउनलोड करने के बाद आप अपने स्मार्टफोन से डिलीट नोटिफिकेश को आसानी से रिकवर कर सकते हैं। नोटिफिकेशन हिस्ट्री लॉग एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप का साइज 1.7 एमबी है और इसे यूजर्स की तरफ से 4.0 रेटिंग मिली है। इस एप की मदद से आप किसी दूसरे एप को ब्लैकलिस्ट भी कर सकते हैं। साथ ही आप इसमें नोटिफिकेशन का साइज सेट कर सकते हैं। एप की खासियत इसका एडवांस ऑप्शन है, जहां जा कर आप बैंकिंग, फूड, ई-कॉमर्स के साथ Gmail जैसे एप्स के भी नोटिफिकेशन्स को रिकवर कर सकते हैं।
Timeline Notification History: डिलीट नोटिफिकेशन को रिकवर करने के लिए यह एप एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। टाइमलाइन नोटिफिकेशन हिस्ट्री एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप का साइज 2 एमबी है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 हजार यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.2 रेटिंग मिली है। इस एप की मदद से आप दूसरे एप्स की नोटिफिकेशन को रिकवर कर सकते हैं।
Notification History: नोटिफिकेशन हिस्ट्री एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 हजार यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप का साइज 1.7 एमबी है। एप को 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस एप के जरिए आप दूसरे एप्स की डिलीट नोटिफिकेशन को रिकवर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
2018 में इन खास स्मार्टफोन्स पर रहेगी यूजर्स की नजर, देखिए लिस्ट
i7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Acer swift 7
CES 2018 में पेश हुआ The Wall, दुनिया का पहला 146 इंच MicroLED टीवी