PUBG से लेकर IRCTC रेल कनेक्ट तक, आपके स्मार्टफोन में होने चाहिए ये 10 ऐप्स
आज हम आपको 10 ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहा हैं जो फ्री-टू-यूज हैं और आप अपने एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस में इसे डाउनलोड कर सकते हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल बैंकिग सेवा से लेकर इंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए करते हैं। आज हम आपको 10 ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहा हैं जो फ्री-टू-यूज हैं और आप अपने एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस में इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल आप जरूरी काम से लेकर इंटरटेन होने के लिए कर सकते हैं।
PUBG
पिछले साल रिलीज हुए इस मोबाइल गेमिंग ऐप को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इस मल्टीप्लेयर फर्स्ट पार्टी शूटिंग गेम के लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ता है। इस गेम को आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करके फ्री में खेल सकते हैं। इसके अलावा इसका गेमप्ले भी आसान और रोमांचक है। आप इस गेम को खेलते हुए बढ़िया टाइम पास कर सकते हैं और इंटरटेन हो सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर के लिए इस ऐप का साइज 1.5GB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए साइज 2.4GB है।
IRCTC Rail Connect
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भारतीय रेल का यह IRCTC Rail Connect ऐप बिलकुल फ्री है। इस ऐप के जरिए आप भारतीय रेल के किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन करा सकते हैं। इसके अलावा PNR स्टेटस, टिकट कैंसिलेशन, फूड ऑर्डर, फ्लाइट बुकिंग जैसी सेवा का आनंद भी ले सकते हैं। इस ऐप के जरिए टिकट बुक करने के लिए आपको नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट या फिर पे आफ्टर बुकिंग जैसी सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं। इस ऐप का साइज 11.6MB है।
My Tax India
My Tax India एक बहुत ही उपयोगी ऐप है, खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो टैक्स का भुगतान करते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल एडवांस टैक्स के कैल्कुलेशन के लिए किया जाता है। इस ऐप के जरिए आप टैक्स का रिटर्न फाइल करने से पहले अपने सभी टैक्स को कैल्कुलेट कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 2.3MB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 7.5MB है।
RedBus
बस का टिकट बुक करने के लिए यह एक बेस्ट ऐप है। इस ऐप के जरिए आप एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए बस का टिकट चुटकी में बुक कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 15.5MB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 73.1MB है।
CamScanner
इस ऐप का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए करते हैं। आप अपने किसी भी दस्तावेज को डॉक्यूमेंट फॉर्म में या फिर इमेज फॉर्म में कनवर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप के जरिए आप अपने डॉक्यूमेंट शेयर भी कर सकेंगे। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 53MB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 105.4MB है।
JioTV
ऑनलाइन टीवी स्ट्रीम करने के लिए आप इस फ्री ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास रिलायंस Jio का नंबर होना जरूरी है। बिना Jio के नेटवर्क के आप इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 8.92MB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 32MB है।
Otter Voice Notes
इस ऐप का इस्तेमाल ट्रांसक्राइब करने के लिए कर सकते हैं। यह ऐप किसी भी वॉयस को रीयल टाइम में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए अगर ट्रांसक्रिप्शन में कोई गलती होता है तो आप उसे रीयल टाइम में एडिट कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 4.9MB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 36.3MB है।
FlightAware Flight Tracker
इस ऐप का इस्तेमाल एयर टिकट बुकिंग के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप सभी कमर्शियल (व्यवसायिक) फ्लाइट्स के आगमन-प्रस्थान की जानकरी, रूट, फ्लाइट नंबर और एयरपोर्ट कोड संबंधी जानकारी ले सकते हैं। आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 55.3MB है।
HotStar
HotStar ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यह एक लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल आप क्रिकेट मैच देखने के लिए भी कर सकते हैं। इस ऐप का फ्री और प्रीमियम वर्जन उपलब्ध है। इस ऐप के फ्री वर्जन में आपको कई टीवी कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 27MB है जबकि आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 91.1MB है।
SignEasy
इस ऐप का इस्तेमाल आप अपने ई-डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए कर सकते हैं। यह ऐप सभी फाइल को सपोर्ट करता है। आइओएस यूजर्स के लिए इस ऐप का साइज 142.1MB है।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy M20, Realme 2 Pro और Redmi Note 6 Pro में ये हैं बड़े अंतर
Honor View 20 vs OnePlus 6T: किस प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदना नहीं होगा घाटे का सौदा?
कभी न करें ये गलतियां, आपके मोबाइल फोन की बैटरी हो सकती है 'ब्लास्ट'