Move to Jagran APP

PUBG Mobile Season 10: नए आउटफिट्स और MP5K के साथ यूजर्स को मिलेगा अलग अनुभव

नए सीजन में नए हथियार आउटफिट्स और स्कीन्स भी दी जाएंगी। PUBG Mobile Season 10 में क्या खास हो सकता है इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 12:12 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 12:12 PM (IST)
PUBG Mobile Season 10: नए आउटफिट्स और MP5K के साथ यूजर्स को मिलेगा अलग अनुभव
PUBG Mobile Season 10: नए आउटफिट्स और MP5K के साथ यूजर्स को मिलेगा अलग अनुभव

नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile Season 9 जल्द ही खत्म होने वाला है। प्लेयर्स जल्द ही PUBG Mobile Season 10 खेल पाएंगे। इसे 7 नवंबर को रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। इस सीजन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। इनके मुताबिक, अगला सीजन Fury of the Wasteland थीम पर आधारित हो सकता है। नए सीजन में नए हथियार, आउटफिट्स और स्कीन्स भी दी जाएंगी। PUBG Mobile Season 10 में क्या खास हो सकता है इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

loksabha election banner

MP5K: यह एक नई सब-मशीन गम है। यह 9mm एम्यूनिशन से लैस है। इसमें फायरिंग मैकेनिज्म दी गई होगी। हालांकि, MP5K की बुलेट से ज्यादा नुकसान होगा जबकि इसका फायरिंग रेट कम होगा। खबरों के मुताबिक, यह गन Vikendi के लिए एक्सक्लूसिव होगी।

Outfits: इस सीजन मे दो नए आउटफिट्स पेश कि जाएंगे। इनमें से एक आउटफिट Season 10 के Royale Pass लेवल 100 के लिए एक्सक्लूसिव होगी। वहीं, दूसरे आउटफिट को आपको कुछ मिशन्स को पूरा कर अनलॉक करना होगा।

M249 Skin: M249 मशीन गन के लिए नई स्कीन अगले अपडेट में दी जा सकती है। यह स्कीन Season 10 Royale Pass में उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें कुछ नए इमोट्स भी दिए जाएंगे। नए अपडेट में बग फिक्स किए जाएंगे। साथ ही परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी।

PUBG Mobile ने नया एंटी-चीटिंग सिस्टम किया पेश: इससे पहले PUBG Mobile ने नया एंटी-चीटिंग सिस्टम आइडेंटिफाई किया था। कंपनी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का उद्देश्य निष्पक्ष वातावरण का निर्माण करना है। यह चीटिंग डिटेक्शन तकनीक यूजर्स को बेहतर अनुभव देने में मदद करेगी। इसके जरिए रियल टाइम डिटेक्टक्शन टेक्नोलॉजी को एडवांस किया गया है। आपको बता दें कि PUBG Mobile का पूरा पोक्स निष्पक्ष गेम-प्ले एक्सपीरियंस को तैयार करना है। डेवलपर ने इस नई तकनीक की मदद से कई इन-गेम हैकर्स और चीटर्स को बैन किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.