PUBG Mobile: OnePlus 7 Pro समेत इन स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा बड़ा अपडेट
PUBG MOBILE टीम हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन ऑफर करने की योजना में है आपको होगा यह फायदा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस बात को ध्यान में रखकर फोन बाने लगी है की डिवाइस पर PUBG अच्छे से चले। फोन की गेमिंग परफॉरमेंस इस बात पर तय की जाने लगी की उस पर PUBG Mobile की परफॉरमेंस कैसी है। काफी लम्बे समय से मोबाइल गेमिंग पर PUBG Mobile ने अपना वर्चस्व स्थापित किया हुआ है। इसी कड़ी में अब PUBG MOBILE टीम इन फोन्स के यूजर्स के लिए कुछ करने का सोच रही है।
PUBG MOBILE अब तक 60fps हाई फ्रेम रेट्स को सपोर्ट करता है। हालांकि, अब अधिकतर गेमिंग स्मार्टफोन्स हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन ऑफर कर रहे हैं, लेकिन गेम इसका फायदा नहीं उठा पा रहा है। इस तरह अगर आपके पास OnePlus 7 Pro है, तो आप PUBG MOBILE खेलते समय 90Hz रिफ्रेश रेट का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। हालांकि, अब एक पॉपुलर PUBG MOBILE टिपस्टर Mr.GhostGaming के अनुसार, PUBG MOBILE टीम हाई फ्रेम रेट्स का सपोर्ट एड करने की प्लानिंग कर रही है। अब अनुमान है की PUBG MOBILE 120fps तक हाई रिफ्रेश रेट्स को सपोर्ट कर पाएगा। लीक हुए स्क्रीनशॉट के अनुसार, प्लेयर्स को 4 फ्रेम रेट का विकल्प तो मिलेगा ही, लेकिन OnePlus 7 Pro प्लेयर्स और अन्य हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन्स को दो विकल्प और मिलेंगे। ये विकल्प 90fps और 120fps के होंगे।
प्लेयर्स को इससे क्या फायदा होगा? इससे PUBG MOBILE कहलते समय आपको गेमिंग का और बेहतर अनुभव मिलेगा। आपके फोन में गेम पहले से भी ज्यादा स्मूद चलेगा। एक्सपर्ट प्लेयर्स के लिए गेम को खेलना और भी आसान हो जाएगा। यह फीचर इस साल गेम के स्टेबल वर्जन के लिए रोल-आउट किया जा सकता है।