PUBG Mobile के लिए रोल आउट हुआ 0.18.0 अपडेट, मिलेगा नया Mad Miramar मैप
PUBG Mobile ने अपने 0.18.0 अपडेट को रोल आउट किया है। इस नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को नए Mad Miramar मैप का एक्सेस मिलेगा। (फोटो साभार- PUBG Mobile)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। लोकप्रिय मोबाइल गेम PUBG Mobile ने अपने लेटेस्ट 0.18.0 अपडेट को रोल आउट कर दिया है। कंपनी ने इसके बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की है। इस नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को नए Mad Miramar मैप का एक्सेस मिलेगा। इस नए मैप के अलावा नए अपडेट के साथ कुछ बग्स भी फिक्स किए जाएंगे। साथ ही, प्लेयर्स को नए वीपन्स, कॉस्ट्यूम आदि भी मिलेंगे। नए अपडेट को Android यूजर्स आधिकारिक Google Play Store से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, iPhone यूजर्स इसे Apple App Store से डाउनलोड कर सकेंगे। नए अपडेट को प्लेयर्स ऐप स्टोर में जाकर चेक कर सकते हैं।
Are you prepared to conquer the desert? 🏜️
Mad Miramar is rolling out now! Update and play now! 👉 https://t.co/0uoz2xo0DD" rel="nofollow pic.twitter.com/3ILZMDeSxJ— PUBG MOBILE (@PUBGMOBILE) May 7, 2020
Mad Miramar Map
PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट के साथ आने वाले नए Mad Miramar मैप की बात करें तो इसके उत्तरी भाग में एक Oasis दिया गया है। साथ ही उत्तरी पश्चिमी किनारे पर Urban Ruins दिए गए हैं। इस मैप के साथ एक नया रेस ट्रैक दिया गया है जो पूरे मैप में रन करता है। नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को गोल्डेन मिराडो व्हीकल मिलता है जो एक स्पॉन के साथ उपलब्ध है। इसके साथ वेंडिंग मशीन, सेंडस्ट्रोम इफेक्ट, नए एचीवमेंट्स और रिवार्ड्स भी मिलेंगे।
P90 वीपन
PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट के साथ नया P90 वीपन भी मिलेगा। इस वीपन को प्लेयर्स अपने अरीना में जोड़ सकेगें। इस वीपन की खास बात यह है कि इसमें 50 बुलेट फायर की जा सकती है। इसके क्लासिक मोड में एक केंटेड साइट अटैचमेंट मिलता है जो कि एक सामान्य असॉल्ट राइफल, सब मशीनगन और स्नाइपर राइफल में देखा जा सकता है। इस नए अपडेट के साथ जंगल ए़डवेंचर मोड भी मिलता है।
बग फिक्स
नए अपडेट के साथ कुछ बग्स भी फिक्स किए गए हैं, जिसमें रिजल्ट स्क्रीन भी शामिल है। इसे इंप्रूव किया गया है, अब प्लेयर डिटेल्ड रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने गेम के दौरान जिन वीपन्स का इस्तेमाल किया है, उसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। साथ ही, प्लेयर्स मैच स्टेटिक्स भी चेक कर सकेंगे और एक जैसे टीयर से कम्पेयर भी कर सकेंगे।