Move to Jagran APP

PUBG Mobile 0.15.0 Update: नए फीचर होंगे एड, बदल जाएगा खेल का तरीका

PUBG Mobile 0.15.0 Update कई फीचर्स के साथ 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। नए फीचर्स की मदद से खेल और भी रोचक होगा...

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:42 PM (IST)
PUBG Mobile 0.15.0 Update: नए फीचर होंगे एड, बदल जाएगा खेल का तरीका
PUBG Mobile 0.15.0 Update: नए फीचर होंगे एड, बदल जाएगा खेल का तरीका

नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile ने पिछले दिनों अपने PUBG Mobile Lite वर्जन के लिए 0.14.1 वर्जन अपडेट रोलआउट किया था। जो कि भारत समेत दुनियाभर के सभी देशों में उपलब्ध है।​ इस अपडेट की खासियत है कि इसमें प्लेयर्स को नए Golden Woods मैप्स को एक्सेस करने के साथ ही नया बैटल रॉयल एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं अब कंपनी ने घोषणा की है कि 16 अक्टूबर को PUBG Mobile 0.15.0 अपडेट रिलीज किया जाएगा। इस नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स की सुविधा मिलेगी। जिनकी मदद से खेल पहले की तुलना अधिक रोचक हो जाएगा। 

prime article banner
PUBG Mobile ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस नए अपडेट में के साथ ही गेम में कुछ नए फीचर्स जुड़ जाएंगे जिनकी बारे में कंपनी पहले ही टीज के ​जरिए जानकारी दे चुकी हैं। PUBG Mobile Game में मिलने वाले नए अपडेट के बाद यूजर्स को BRDM-2 गाड़ी की सुविधा और नई Desert Eagle बंदूक मिलेगी। ये दोनों फीचर्स पीसी वर्जन पर पहले ही उपलब्ध हैं और अब यूजर्स मोबाइल में भी इनका लाभ उठा सकेंगे।
 
PUBG Mobile 0.15.0 अपेडट के बाद BRDM-2 गाड़ी गेम में एड हो जाएगी, लेकिन इस गाड़ी को लेने के लिए प्लेयर्स को फ्लेयर गेन का उपयोग करना होगा। जो कि गेम का एक पार्ट है। वहीं BRDM-2 गाड़ी में सबसे बड़ी खासियत है कि इसे पानी के साथ ही जमीन पर भी चलाया जा सकता है और जमीन पर इसकी स्पीड पाीन में तुलना में ​अधिक होगी। 
 
इसके अलावा नए अपडेट में यूजर्स को Desert Eagle पिस्टल मिलेगी। जो कि कम दूरी की रेंज के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये पिस्टल एक शॉट में 62 डेमेज देती है और सबसे ज्यादा डेमेज करने वाली पिस्टल है। इसके अलावा नए अपडेट में एक खास फीचर Ledge Grab भी शामिल होगा। जिसमें प्लेयर रूकावटों को पीछे छोड़ते हुए छत पर चढ़ सकते हैं। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.