Move to Jagran APP

गूगल मैप में आया नया अपडेट, मारियो बता रहा है यूजर्स को रास्ता

गूगल मैप पर 10 मार्च से 7 दिनों तक के लिए मारियो दिखा रहा है अपने यूजर्स को रास्ता

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 01:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 07:23 AM (IST)
गूगल मैप में आया नया अपडेट, मारियो बता रहा है यूजर्स को रास्ता
गूगल मैप में आया नया अपडेट, मारियो बता रहा है यूजर्स को रास्ता

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। 90 के दशक में लोगों की नजरों में आया मारियो गेम 2007 तक लोगों के सिर चढ़ कर बोलने लगा। मारियो, वीडियो गेम से कहीं ज्यादा बन गया और बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसे पसंद किया जाने लगा। मारियो गेम की सिर्फ एक आवाज से लोग आज भी इसे तुरंत पहचान लेते हैं। मारियो गेम को लोगों ने टीवी और कंप्यूटर दोनों पर खूब पसंद किया। आज भी इस गेम को लेकर दीवानगी लोगों के बीच देखी जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने मारियो फैन्स को एक बड़ा ही खास तोहफा दिया है।

loksabha election banner

दरअसल, गूगल ने 10 मार्च को 'मारियो डे' के मौके पर फैन्स को एक खास तोहफा दिया, जहां गूगल के मैप पर अब मारियो आपको रास्ता बताएगा। इसके लिए गूगल ने मारियो गेम बनाने वाली कंपनी निन्टेंडो से करार किया है। दोनों कंपनियों के बीच हुई साझेदारी के चलते अब गूगल मैप पर मारियो आपको रास्ता दिखाएगा। इस नए फीचर का मजा एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के ही यूजर्स उठा सकते हैं।

इससे पहले जब आप नेविगेशन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते थे, तब आपको अपने फोन की स्क्रीन पर एक चलता हुआ तीर दिखाई देता था। अब इस तीर की जगह आपको मारियो अपनी कार में बैठा दिखाई देगा, जो आपके साथ साथ रास्ते को तय करेगा।

फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

गूगल मैप पर मारियो को देखने के लिए आपको अपना मैप अपडेट करना होगा। इसके बाद जब आप डेस्टिनेशन प्लाइंट डालेंगे और आपको एक पश्न चिन्ह का निशान दिखाई देगा, बिल्कुल ऐसे ‘?’। इस निशान पर क्लिक करते ही मारियो मोड एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आपको जहां जाना होगा आपके साथ-साथ मारियो भी गूगल मैप पर चलते जाएगा। गूगल मैप पर मारियो मोड को 10 मार्च से शुरू किया गया है जो पूरे 7 दिनों तक चलेगा।

यह भी पढ़ें:

फेसबुक मैसेंजर लाइट पर भी आया वीडियो कॉलिंग फीचर, कम होगी रैम और डाटा की खपत

फोन चलाना अब और होगा आसान, बस जान लें इन शॉर्टकट्स के बारे में

DSLR जैसी फोटो क्वालिटी दे रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, जानें खास फीचर्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.