Move to Jagran APP

Telegram पर आई MyGov Corona Newsdesk, मिलेगी वायरस से संबंधित सभी जानकारी

Telegram पर एक सरकारी ग्रुप जोड़ा गया है जिसका नाम MyGov Corona Newsdesk है। यह एक वेरिफाइड अकाउंट है। फोटो साभार JNM/Telegram

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 07:46 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 07:46 AM (IST)
Telegram पर आई MyGov Corona Newsdesk, मिलेगी वायरस से संबंधित सभी जानकारी
Telegram पर आई MyGov Corona Newsdesk, मिलेगी वायरस से संबंधित सभी जानकारी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन का आग्रह किया है। इस वायरस से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी यूजर्स को सजग करने में लगे हुए हैं। आजकल Telegram का इस्तेमाल हर कोई कर रहा होगा। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आपको बता दें कि Telegram पर एक सरकारी ग्रुप जोड़ा गया है जिसका नाम MyGov Corona Newsdesk है। यह एक वेरिफाइड अकाउंट है। यहां पर आपको इस वायरस से संबंधित कई जानकारियां समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अहम मैसेजेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

loksabha election banner

जानें क्या है MyGov Corona Newsdesk: यह एक Telegram चैनल है। इसे जनता कर्फ्यू के दौरान लाइव किया गया था। यहां पर आपको भारत सरकार की तरफ से दिए जा रहे अपडेट्स और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले WhatsApp पर भी एक चैटबॉट लाइव किया गया था। यहां पर भी लोगों को इस वायरस से संबंधित बेसिक सवालों के जवाब दिए जाते हैं।

इस तरह ज्वाइन करें Telegram ग्रुप: इस ग्रुप को ज्वाइन के करने के लिए इसके पेज पर नीचे दिए गए Join पर टैप करना होगा। हालांकि, इसमें कुछ समय जरूर लग सकता है। जब हमने यह ग्रुप ज्वाइन कर देखा तो इस प्रक्रिया में कुछ समय लगा। इसे आप ऐप और डेस्कटॉप से कर सकते हैं।

Telegram ग्रुप पर किस तरह की जानकारी होंगी प्राप्त: यहां से यूजर्स को कई आर्टिकल्स और वीडियोज मिलेंगे जिसमें आपको इस वायरस से सचेत किया जाएगा। साथ ही COVID-19 से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। यहां से आपको अलग-अलग राज्यों के हेल्पलाइन नंबर्स, वायरस से संबंधित FAQs, अहम जानकारी आदि उपलब्ध कराई जाएंगी जिसमें इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसकी भी जानकारी शामिल होगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.