सस्ते स्मार्टफोन्स से भी शानदार फोटो क्वालिटी, बस करने होंगे ये एप्स डाउनलोड
ये 5 एप्स आपके फोन के कैमरा को कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा आपको इन एप्स में एंडिटिंग के फीचर्स भी मिलते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपके लिए 5 ऐसे एप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप साधारण और सस्ते स्मार्टफोन में भी बेहतर क्वालिटी का फोटो पा सकते हैं। ये एप्स आपके फोन के कैमरा को कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा आपको इन एप्स में एंडिटिंग के फीचर्स भी मिलते हैं। इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। तो जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
VSCO: एप को 5 करोड़ ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 48 एमबी है।
फीचर्स- एप में फोटोग्राफी के लिए कई सारे टूल्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोटो की क्वालिटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। एप में लैंडस्केप से लेकर पोर्टेट मोड के लिए अलग-अलग टूल्स और फीचर्स दिए गए हैं।
Open Camera: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.3 एमबी है।
फीचर्स- एप का इंटरफेस काफी सिंपल है जिससे आप इसके फीचर्स को आसानी से समझ सकते हैं। एप आपके फोन में बहुत कम स्पेस लेता है। एप में आपको विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे जो इसकी बड़ी खासियतों में से एक है।
Camera Zoom FX: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.0 स्टार मिला है। एप को 88 हजार से से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5 एमबी है।
फीचर्स- एप में डीप जूम, स्लाइडर शॉट, एचडी कोलाज जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। एप की मदद से आपके फोटो की क्वालिटी शानदार आएगी।
Little Photo: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 57 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.2 एमबी है।
फीचर्स- एप में री टच जैसे फीचर्स मिलते हैं। एप की मदद से आप किसी भी कंडिशन में बेहतर फोटोग्राफी कर सकते हैं।
Camera Connect & Control: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 3.9 स्टार मिला है। एप को 1 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 6.4 एमबी है।
फीचर्स- एप आपके स्मार्टफोन के कैमरा को कंट्रोल करता है। एप की मदद से आप अपने कैमरे से अच्छी क्वालिटी का फोटो ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
IRCTC eWallet अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर अपनाएं ये 4 आसान स्टेप्स
स्मार्टफोन्स को लेकर इन 3 अफवाहों का क्या आप भी हो चुके हैं शिकार?
1 मिनट से भी कम समय में बदलें अपने नए Gmail का पासवर्ड, पढ़ें प्रोसेस