Jio यूजर्स फ्री में नहीं सुन सकेंगे अपना पसंदीदा Song, JioSaavn जल्द होगी शुरू
रिलायंस जियो JioMusic को JioSaavn के नाम से री-ब्रांड कर रहा है। जो रिलायंस का फ्लैगशिप म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियो जल्द ही अपनी JioMusic ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से चार्ज ले सकता है। इस साल मार्च में Saavn ने JioMusic से अपने मर्जर की घोषणा की थी। JioMusic रिलायंस जियो की Saavn की तरह ही एक ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है। मार्च में इस मर्जर के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस प्लेटफार्म को दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बारे में कई यूजर्स ने सावन और जियो से ट्वीट करके सवाल पूछा। सावन के ऑफिशियल सपोर्ट ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि JioMusic के लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स को JioSaavn की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी।
रिलायंस जियो JioMusic को JioSaavn के नाम से री-ब्रांड कर रहा है। जो रिलायंस का फ्लैगशिप म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जहां एक ओर रिलायंस जियो और Saavn साथ मिलकर एक बेहतरीन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स के लिए यह दुख की खबर है कि अब उनका अनलिमिटेड फ्री म्यूजिक बेनिफिट खत्म होने जा रहा है।
JioSaavn, Gaana एवं अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप की तरह ही एक सबस्क्रिप्शन बेस्ड म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस होगी जिसमें फ्री में लिमिटेड एक्सेस ही मिल पाएगी। जियो सब्सक्राइबर म्यूजिक फ्री में सुन सकते हैं, लेकिन एड फ्री स्ट्रीमिंग और अनलिमिटेड डाउनलोड के लिए उन्हें प्रो लेवल सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियो यूजर्स को शुरुआती 90 दिनों तक JioSaavn की प्रो सेवा मुफ्त मिल सकती है। इसमें यूजर्स इस ऐप की क्वालिटी से लेकर अन्य फीचर्स की टेस्टिंग कर सकते हैं। लेकिन, फ्री सेवा समाप्त होने के बाद JioSaavn की प्रो सेवा के लिए चार्ज देना पड़ सकता है। हालांकि, इस सेवा के लिए यूजर्स को कितना सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा यह अभी साफ नहीं है।
यह भी पढ़ें:
पब्लिक WiFi इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें, हैक हो सकता है आपका मोबाइल
Huawei Mate 20 Pro रिव्यू: क्यों इसे कहा जा रहा है 2018 का बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन?
Idea ने रिलायंस Jio को चुनौती देने के लिए उतारा नया प्लान, मिलेगा 164GB डाटा का लाभ