JioMusic बना JioSaavn, 90 दिनों तक फ्री में ले सकेंगे अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा
कंपनी के दावे के मुताबिक JioSaavn ऐप को दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा म्यूजिक प्लेटफार्म बनाया जाएगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी Saavn मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज JioSaavn म्यूजिक ऐप लॉन्च किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक JioSaavn ऐप को दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा म्यूजिक प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इस ऐप की मदद से यूजर्स ऑनलाइन म्यूजिक को स्ट्रीम कर सकेंगे। इसी साल मार्च में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Saavn मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को अधिगृहित किया था।
रिलायंस जियो यूजर्स फिलहाल JioMusic का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस ऐप पर आप अपनी मनपसंद के गाने ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। JioMusic को अब JioSaavn ऐप में अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने JioSaavn का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन फ्री में देने की घोषणा की है। इसके अलावा यह ऐप एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप गूगल प्लेस्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए फिलहाल आपको कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना होगा। 90 दिनों तक इस ऐप का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकेंगे। इसके बाद कितना चार्ज देना होगा या फिर नहीं देना होगा इसके बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।
JioSaavn के लॉन्च के मौके पर रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, "JioSaavn ऐप भारत के म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। जिस तरह से देश में कई तकनीकी इनोवेशन देखा जा रहा है और लोगों का रूझान डिजिटल सर्विस की तरफ बढ़ा है, डिजिटल म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए देश एक ग्लोबल लीडर बन सकता है। Jio के इंफ्रास्ट्रक्चर और यूजर बेस को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि JioSaavn भारत का सबसे बड़ा म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म बनेगा।"
JioSaavn का मुकाबला भारती एयरटेल के ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Wynk, Amazon Prime Music और Gaana जैसे ऐप से होगा। इन तीनों ही ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स को भारतीय यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Airtel ने लॉन्च किया सबसे छोटा स्मार्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी
Jio की चुनौती में Airtel ने पेश किया ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा 100 फीसद का कैशबैक
Vivo ने अपने इन स्मार्टफोन के घटाए दाम, कीमत 7990 रुपये से शुरू