Jio Mart ऐप ने लॉन्चिंग के दो माह में पार किया 10 लाख डाउनलोडिंग का आंकड़ा
किराना के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स फैशन फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर में भी उतरेगी Jio Mart
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Jio Mart ऐप ने लॉन्चिंग के दो माह में ही 10 लाख डाउनलोडिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Google Play Store और Apple Play Store पर Jio Mart ऐप को लॉन्च किया था और कुछ ही दिनों में Jio Mart ऐप Google Play Store से 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड हो गया है।
ऐप्स की रैकिंग करने वाली कंपनी ऐप-एनी के अनुसार, जियोमार्ट ऐप, ओवरऑल शॉपिंग सेगमेंट में भी काफी आगे है। वहीं इंडियन रैंकिंग में Apple Play Store पर दूसरे और Google Play Store पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। Jio Mart पर रोजाना के हिसाब से 2.5 लाख ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं, जो ऑनलाइन ग्रोसरी सेगमेंट में सबसे अधिक है। Jio Mart ऐप से ग्राहक एंड्रॉइड और Apple ios जैसे सभी प्लेटफॉर्म से खरीदारी कर पाएंगे। पहले तक Jio Mart-ऐप से केवल वेबसाइट पर ऑर्डर बुक किया जा सकता था। हालांकि ऐप के आ जाने के बाद भी ग्राहकों का पुराना खाता जस का तस बना रहेगा।
Jio Mart इसी साल के आखिरी हफ्ते में 200 शहरों से अपनी शुरूआत की थी। 90 शहरों में पहली बार ग्राहक ग्रॉसरी की ऑनलाइन शॉपिंग के साथ जुड़े थे। अपने लॉन्च के साथ ही जियोमार्ट प्रतिद्वंदियों से दो दो हाथ करने को तैयार है। Jio Mart पर अधिकतर उपलब्ध चीजें दूसरी ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स से 5% सस्ती हैं। ब्रांडेड सामान की कीमते भी कुछ कम रखी गई हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में Jio Mart के विस्तार की बात कही थी। साथ ही किराना के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर के क्षेत्रों को भी उतरने की बात कही थी। Facebook के साथ डील की घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने देश के 12 करोड़ किसानों और 3 करोड़ किराना दुकान मलिकों को जोड़ने की बात की थी। वैश्विक ब्रोकर हाउस गोल्डमैन-सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस की फेसबुक के साथ साझेदारी के परिणामस्वरूप कंपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी स्पेस में मार्केट लीडर बन सकती है। 2024 तक कंपनी देश के पास 50 प्रतिशत मार्किट हिस्सेदारी होने की संभावना है।
(Written By- Saurabh Verma)