व्हाट्सएप में अब वॉयस से वीडियो कॉल्स में कर पाएंगे स्विच, जानें कैसे करेगा काम
व्हाट्सएप ने पेमेंट फीचर के अलावा इन दो नए फीचर्स को भी किया लाइव
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। व्हाट्सएप पेमेंट फीचर रोल-आउट करने के बाद अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो और जरुरी फीचर्स रिलीज कर दिए हैं। इन फीचर्स में वॉयस और वीडियो कॉल में स्विच करना और ग्रुप चैट में @ मेंशन बटन पर टैप कर के अनरीड मैसेज देख पाना शामिल है। ये नई अपडेट्स फिलहाल सिर्फ आईओएस पर उपलब्ध है। इन्हें एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए अभी रोल आउट नहीं किया गया है।
कैसे करें शुरुआत?
• इसके लिए सबसे पहले आपको आईओएस पर व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद ही आपको नए फीचर्स मिल पाएंगे।
• इसके बाद आप जब व्हाट्सएप से अपने कॉन्टैक्ट्स में से किसी को भी वॉयस कॉल करेंगे, तब आपकी सेंटर में वीडियो आइकॉन बना नजर आएगा।
• दूसरा यूजर जब आपकी कॉल का जवाब दे दे। उसके बाद आप इस वीडियो आइकॉन का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे आप वॉयस से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे।
• अगर दूसरा यूजर वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच करने की कोशिश कर रहा हो तो आपको रिक्वेस्ट आएगी। इसे आप अपने अनुसार एक्सेप्ट कर सकते हैं।
• व्हाट्सएप वॉयस और वीडियो कॉल्स मुख्य रूप से स्लो नेटवर्क पर भी काम करे के लिए जानी जाती है। वॉयस और वीडियो को एक में मर्ज करने के बाद अब आप कनेक्टिविटी के अनुसार दोनों में स्विच कर सकते हैं।
• इस बात का ध्यान दें की आप इस फीचर का प्रयोग तभी कर पाएंगे जब सामने वाले यूजर के पास भी यह फीचर उपलब्ध हो। स्विच टू वीडियो विकल्प के साथ ही एक पॉप-अप नजर आएगा जो दिखाएगा की दूसरे यूजर के पास यह फीचर इनेबल है या नहीं।
व्हाट्सएप का दूसरा छोटा अपडेट ग्रुप चैट में @ मेंशन बटन है। इस सिंबल का इस्तेमाल कर आप चैट में ग्रुप मेंबर्स को टैग कर पाएंगे। अब, आईओएस पर व्हाट्सएप यूजर्स को इस सिंबल पर टैप कर ग्रुप चैट में अनरीड मैसेज पढ़ने की अनुमति देता है। यहां आपको वो अनरीड मैसेज दिखेंगे जहां आपने रिप्लाई किया हो या आपका मेंशन हो।
हाल ही में व्हाट्सएप ने एक और बड़ा अपडेट जारी किया है। भारतीय यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पेमेंट फीचर लेकर आया है।