Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब बिना App डाउनलोड किए भी देख सकेंगे Reels, नए फीचर पर काम कर रहा Instagram

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 01:10 PM (IST)

    Instagram ने iOS यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए एक नए फीचर पर काम करता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रहा हैजो आईफोन यूजर्स को बिना ऐप डाउनलोड किए रील्स देखने का मौका देगा। इसे ऐप क्लिप्स की मदद से लोगों के लिए पेश किया जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    बिना App डाउनलोड किए भी देख सकेंगे Reels, यहां जानें डिटेल्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लाखों ऐसे लोग हैं, जो अपनी रोज की लाइफ को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी भी लगातार नए अपडेट लाती रहती है। हाल ही में ये जानकारी सामने आई है कि इंस्टाग्राम एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फीचर को फिलहाल iOS के लिए पेश किया जाएगा। इसकी मदद से यूजर बिना ऐप डाउनलोड किए ऐप के मेन इंटरफेस में रील्स देख सकेंगे। आइये इस फीचर के बारे में जानते हैं।

    नए फीचर पर काम कर रहा इंस्टाग्राम

    • जैसा कि हम आपको बता चुके है कि इंस्टाग्राम एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसमें आप बिना ऐप को डाउनलोड किए रील्स देख सकते है।
    • इसके लिए यह ऐप क्लिप्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे 2021 में iOS 14 अपडेट के साथ iPhone में पेश किया गया था।
    • आपको बता दें कि ऐप क्लिप्स प्रिव्यू की तरह काम करता हैं जहां यूजर ऐप डाउनलोड करने से पहले एक विशेष सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - AI रेगुलेशन फ्रेमवर्क ड्राफ्ट पर काम कर रही है सरकार, इन तीन प्वाइंट पर होगा फोकस

    रिपोर्ट में मिली जानकारी

    • हाल ही में 9to5Mac रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि इंस्टाग्राम ऐप वर्जन 319.0.2 में एक ऐप क्लिप पाया गया है, जो TestFlight के माध्यम से बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
    • बता दें कि ऐप क्लिप iOS यूजर्स को इंस्टाग्राम की रील्स को ब्राउजर के बजाय ऐप के मेन यूआई में देखने की सुविधा देता है। सीधी भाषा में समझे तो अगर आपको कोई iMessage में रील का लिंक साझा करता है, तो आपअब इसे ऐसे ही देख सकते हैं जैसे यह इंस्टाग्राम ऐप पर दिखाई देगा।
    • इसके साथ ही यह भी पता चला कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।

    ऐसे चला सकते हैं वीडियो

    • ऐप क्लिप की मदद से आप रील देख सकते हैं, लोकप्रिय वीडियो देखने के लिए स्क्रॉल कर सकते हैं और यहां तक कि उन्हें दूसरों के साथ साझा भी कर सकते हैं।
    • छठी रील के बाद ऐप क्लिप यूजर को ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता है। आपको ऐप क्लिप्स को NFC टैग और क्यूआर कोड से लेकर साझा लिंक तक कई तरीकों से ट्रिगर किया जा सकता है।
    • इस पर क्लिक करने से नीचे एक ड्रॉअर खुलता है जो ऐप का नाम और एक ओपन बटन दिखाता है, जिसे टैप करने से ऐप क्लिप पूरी स्क्रीन में खुल जाती है। ऐप क्लिप्स खुलने के आठ घंटे तक सूचनाएं भेज सकता है।

    यह भी पढ़ें - इंसान ही नहीं रोबोट भी बना रहे हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यहां जानें पूरी डिटेल