Move to Jagran APP

Independence Day 2020: इन भारतीय मोबाइल ऐप्स का करें इस्तेमाल

आजादी के मौके पर आप घर बैठे कुछ मेड इन इंडिया ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आजादी के इस जश्न के महत्व को और बढ़ा देंगे

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 07:31 AM (IST)
Independence Day 2020: इन भारतीय मोबाइल ऐप्स का करें इस्तेमाल
Independence Day 2020: इन भारतीय मोबाइल ऐप्स का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत को सन 1947 में 15 अगस्त के दिन अंग्रेजों से आजादी मिली थी। अब देश को एक बार फिर से तकनीक के क्षेत्र में मोबाइल ऐप के मामले में आजादी मिली है। यह स्वतंत्रता देश को तब मिली है, जब सरकार ने देश हित को ध्यान में रखकर जून के अंत में चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद से ही आत्मनिर्भर अभियान को बढ़ावा दिया गया, जिसके चलते हजारों की संख्या में भारतीय मोबाइल ऐप देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह है कि अब लोग भी इन भारतीय मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो आज हम आपको यहां कुछ खास भारतीय मोबाइल ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया है। आइए इन मेड इन इंडिया ऐप्स पर डालते हैं एक नजर... 

loksabha election banner

Chingari App

TikTok के विकल्प के तौर पर चिंगारी ऐप को लॉन्च किया गया था। इस ऐप को अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.0 अंक की रेटिंग मिली है। यूजर्स इस ऐप के जरिए TikTok की तरह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस ऐप में ट्रेंडिंग न्यूज से लेकर फनी वीडियो तक का कलेक्शन मिलेगा। वहीं, इस एप का साइज 34MB है।

Bharat Browser

चीनी UC Browser के विकल्प के तौर पर भारत ब्राउजर ऐप को पेश किया गया है। इस ऐप को बंगलूरू के स्टार्टअप ब्लूस्काई इनवेंशन ने बनाया किया है। इस ऐप की होम स्क्रीन पर आपको देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित कंटेंट मिलेंगे। इसके अलावा इस ऐप में अलग से वीडियो और गेम का सेक्शन दिया गया है। वहीं, इस ऐप को अब तक 50 हजार से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.0 अंक की रेटिंग मिली है। इस ऐप का साइज 8.3MB है।

Bharat Scanner

Bharat Scanner को पिछले महीने यानी जुलाई में चीनी कैम स्कैनर के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया गया था। यूजर्स इस ऐप के जरिए दस्तावेजों को आसानी से स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस ऐप में फिल्टर से लेकर पीडीएफ बनाने तक की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस ऐप को अब तक 1 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप का साइज 38MB है। 

Elements App

उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने पिछले महीने यानी जुलाई में भारत का पहला सोशल मीडिया एप एलिमेंट्स (Elyments) लॉन्च किया था। इस ऐप में यूजर्स का डाटा सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस ऐप में चैटिंग करने के साथ ई-कॉमर्स की सेवाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा यह ऐप 8 भाषाओं को सपोर्ट करता है। 

Gaana  App

Gaana भारतीय ऐप है। इस मोबाइल ऐप में आपको हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में गाने मिलेंगे। इसके अलावा आप इस ऐप में अपनी पसंद के गानों की प्ले लिस्ट भी बना सकते हैं। वहीं, इस ऐप का साइज 24MB है।

(Written By- Ajay Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.