Move to Jagran APP

पहले से ज्यादा स्मार्ट हुआ गूगल मैप, अब लोकेशन की मिलेगी सटीक जानकारी

अब यात्री गूगल मैप से किसी भी रास्त की बिल्कुल सही जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। गूगल ने कई नए फीचर्स जारी किए हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 11:38 AM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 11:38 AM (IST)
पहले से ज्यादा स्मार्ट हुआ गूगल मैप, अब लोकेशन की मिलेगी सटीक जानकारी
पहले से ज्यादा स्मार्ट हुआ गूगल मैप, अब लोकेशन की मिलेगी सटीक जानकारी

नई दिल्ली (जेएनएन)। रास्ते तलाशने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप किसी अनजान जगह जा रहे हैं तो यह आपके बेहद काम आता है। इसके जरिए आप बिना भटके हुए कहीं भी आसानी से जा सकते हैं। इसमें आपको केवल स्टार्ट प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट डालना होता है और गूगल मैप आपको पूरा रास्ता बता देता है। यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने तके लिए गूगल ने मैप को रिडिजाइन और अपडेट करने की घोषणा की है।

loksabha election banner

क्या हुए बदलाव?

गूगल ब्लॉग के अनुसार, मैप को रीडिजाइन किया गया है। अब यूजर्स इसका इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसानी से कर पाएंगे। हालांकि, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। अगर नए फीचर्स की बात करें तो अब यात्रियों को ड्राइविंग, एक्सप्लोर और ट्रांजिट में बेहतर हाइ लाइट के जरिए किसी भी रास्ते की बिल्कुल सही जानकारी प्राप्त होगी। गूगल मैप में हाइलाइट और लोकेशन का पता लगाने के लिए कलर कोड्स का सहारा लिया गया है। वहीं, नए आइकन्स भी जोड़े गए हैं। इससे लोकेशन सर्च करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

गूगल ब्लॉग में बताया गया है कि इन सभी बदलावों को आने वाले कुछ दिनों में रोलआउट कर दिया जाएगा।

इससे पहले गूगल ने एक एप लॉन्च की थी जो यूजर्स के काफी मददगार साबित हो सकती है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने डाटा को स्टोर और वायरलेस फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे। इसे किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे APK Mirror के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

Files Go एप के फीचर्स:

उपरोक्त दो टैब्स के अलावा इसमें फाइल ट्रांसफर फीचर दिया गया है। यह फाइल्स को वायरलेस तरीके से सेंड और रीसीव करने में मदद करता है। इसके लिए फोन के ब्लूटूथ की मदद ली जाती है। इसके लिए एक्टिव डाटा कनेक्शन की जरुरत नहीं है। Superbeam और Pushbullet जैसी फाइल शेयरिंग एप्स की ही तरह इसमें भी यूजर्स बड़ी फाइल्स को तेजी से सेंड और रीसीव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

करियर एडवाइस अब भारत में भी, ऑनलाइन ढूढें अपना मेंटर

वीडियो गेम खेलने का है शौक तो इन 5 गेम्स को करें अपने फोन में डाउनलोड

अब आईपैड यूजर्स भी कर पाएंगे व्हाट्सएप का इस्तेमाल, जल्द लॉन्च हो सकती है एप 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.