इन मोबाइल एप्स से आ सकता है आपके स्मार्टफोन में वायरस, जल्द करें डिलीट
गूगल प्ले स्टोर पर जूडी मालवेयर का खतरा काफी बढ़ गया है जिसके चलते गूगल ने प्ले स्टोर से 20 एप्स हटा दी हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। रेनसमवेयर वायरस अटैक के बाद अब Judy वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर गूगल काफी सावधानी भी बरत रही है। हाल ही में आई खबर के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर इस वायरस ने हमला किया था जिसके चलते 41 एप्स प्रभावित हुई थीं। इसी को देखते हुए गूगल ने प्ले स्टोर से 20 एप्स को हटा दिया है। साथ ही गूगल ने यूजर्स को अपने एंड्रायड स्मार्टफोन्स से इन एप्स को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है। गूगल ने यूजर्स को नसीहत देते हुए कहा है कि अगर उनके फोन में ये एप्स मौजूद रहती हैं तो उनके फोन पर वायरस अटैक होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। यही नहीं, इन एप्स में कई लूपहोल्स भी थे, जिनकी मदद से हैकर्स स्मार्टफोन की निजी जानकारी हैक करने कर सकते हैं।
इन एप्स को तुरंत करें डिलीट:
आपको बता दें कि गूगल सिक्योरिटी कंपनी ने Dubbed Judy नाम के एप में मालवेयर ढूंढा था। हालांकि, इसे अब हटा दिया गया है। वहीं, प्ले स्टोर पर कई ऐसे प्रभावित एप्स भी थे जिन्हें 5 मिलियन तक डाउनलोड किया गया था। गूगल ने ये एप्स प्ले स्टोर से तो हटा दी हैं लेकिन इनकी Apk फाइल अब भी मौजूद हैं। ऐसे में गूगल ने यूजर्स को इन एप्स को डाउनलोड न करने की सलाह दी है।
गूगल प्ले स्टोर ने रीमूव की ये 20 एप्स:
जूडी स्पा सैलून
मिनिमम डाउनलोड: 1,000,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 5,000,000
शैफ जूडी- पिकनिक लंच मेकर
मिनिमम डाउनलोड: 500,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 1,000,000
फैशन जूडी- स्नो क्वीन स्टाइल
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी-पर्शियन पेट केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- ड्रैगन केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
शैफ जूडी- हैलोवीन कूकीज
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- रैबिट केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
फैशन जूडी- वैंपायर स्टाइल
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- नाइन टेल्ड फॉक्स
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- सी ओटर केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
फैशन जूडी- वेडिंग डे
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- रूडोल्फ केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
जूडी हॉस्पिटल- पीडियाट्रिक्स
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
फैशन जूडी- ट्वाइस स्टाइल
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- फैनेक फॉक्स केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- डॉग केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
फैशन जूडी- कपल स्टाइल
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
एनिमल जूडी- कैट केयर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
फैशन जूडी- हैलोवीन स्टाइल
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
शैफ जूडी- डैलगोना मेकर
मिनिमम डाउनलोड: 100,000
मैक्सिमम डाउनलोड: 500,000
यह भी पढ़ें:
YouTube ने अपनी एप में किया ये बड़ा बदलाव, इस्तेमाल करना होगा पहले से आसान
अब पेटीएम के जरिये और भी आसान होगा दिल्ली मेट्रो का सफर
गूगल ने प्ले स्टोर का जारी किया नया अपडेट v7.8.74, जानें कैसे करें डाउनलोड