Gaana Plus के सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेंगे PUBG गुडीज, ऐप में वीडियो भी कर सकेंगे स्ट्रीम
Gaana ऐप के वर्जन 8.1.0 में यूजर्स को यह फीचर ऑफर किया जा रहा है। आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं..
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Gaana ने हाल ही में Gaana Plus का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए Rs 750 का PUBG गुडीज ऑफर करने का एलान किया है। Gaana Plus के स्टूडेंट पैक के साथ ये ऑफर किया जा रहा है। Gaana Plus का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ऐड फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग के साथ ऑफलाइन डाउनलोड जैसे कई फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। Gaana Plus स्टूडेंट पैक का Rs 149 में एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को PUBG गुडीज भी ऑफर किए जा रहे हैं।
अगर, आप स्टूडेंट नहीं हैं तो भी आपको Gaana Plus का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 80 फीसद का डिस्काउंट और PUBG Mobile के साथ वही गुडीज ऑफर किए जाएंगे। इसके लिए आपको Rs 199 वाला सालाना प्लान सब्सक्राइब कराना होगा। Gaana म्यूजिक ऐप के इस समय भारत में लाखों यूजर्स हैं। इस ऐप पर आप फ्री में भी ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। इसमें आपको हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं के म्यूजिक ऑफर किए जाते हैं।
Gaana म्यूजिक यूजर्स अब अपने ऐप के साथ ऑनलाइन वीडियो भी स्ट्रीम कर सकेंगे। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Gaana म्यूजिक ऐप में ये फीचर जोड़ा गया है। यूजर्स को Gaana ऐप के राइट कॉर्नर में सेटिंग्स ऑप्शन की बायीं ओर वीडियो स्ट्रीम करने का ऑप्शन नजर आएगा। Gaana वीडियो पर टैप करते ही आप लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो का आनंद ले सकेंगे। इसके पहले YouTube ने भी अपने म्यूजिक ऐप के साथ वीडियो ऐप को इंटीग्रेट किया था। YouTube Music यूजर्स अब ऐप में ही YouTube वीडियो को भी एक्सेस कर सकते हैं।
Gaana ऐप के वर्जन 8.1.0 में यूजर्स को यह फीचर ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में इसका लेटेस्ट वर्जन नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं। वैसे इस वीडियो फीचर को बीटा यूजर्स के लिए पहले ही रोल आउट किया गया था। अब इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।