Move to Jagran APP

Exclusive: म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify में है 300 करोड़ से ज्यादा प्लेलिस्ट

Spotify ऐप को 79 देशों में इस्तेमाल किया जाता है और 25 करोड़ यूजर्स हैं जिनमें 10 करो़ड़ से ऊपर लोग पे भी करते हैं इस ऐप के लिए।

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 05:00 PM (IST)
Exclusive: म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify में है 300 करोड़ से ज्यादा प्लेलिस्ट
Exclusive: म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify में है 300 करोड़ से ज्यादा प्लेलिस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Spotify को पिछले साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया है। इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को दुनिया के अलग-अलग देशों की तरह ही भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस ऐप को भारत में इंडिया सेंट्रिक फीचर्स और प्लेलिस्ट्स के साथ लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को 25 करोड़ से ज्यादा ग्लोबल यूजर्स हैं। इस ऐप से जुड़ी हर जानकारी के लिए Jagran HiTech टीम की प्रभजोत कौर ने Spotify India के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरजीत सिंह बत्रा से बात की है। आइए, जानते हैं उन्होंंने इस ऐप की सफलता के बारे में हमसे क्या बात की है?

loksabha election banner

प्रभजोत कौर: Spotify म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप का अब तक का भारत में कैसा रहा है सफर?

अमरजीत सिंह बत्रा- Spotify एक म्यूजिक ऐप है जो 11 साल पहले स्वीडन में लॉन्च हुई थी। आज ये ऐप 79 देशों में इस्तेमाल किया जाता है और 25 करोड़ यूजर्स हैं जिनमें 10 करो़ड़ से ऊपर लोग पे भी करते हैं इस ऐप के लिए। इसमें लोग म्यूजिक फ्री में भी सुन सकते हैं और डाउनलोड करना है तो पे ऑप्शन भी है और हमने इसे इंडिया में फरवरी 2019 में लॉन्च किया है और बहुत ही बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है इंडिया में हमें मार्केट से क्योंकि Spotify ने जो 11 साल से बांकि के देशों में जो सर्विस दी है उससे काफी आइडिया हो गया है कि लोग किस तरह से म्यूजिक सुनते हैं और उसके फिर हमने उसे इंडिया में इम्प्लीमेंट किया है लोकलाइज्ड करके।

प्रभजोत कौर: इस म्युजिक स्ट्रीमिंग ऐप में अन्य स्ट्रीमिंग ऐप के मुकाबले क्या अंतर है?

अमरजीत सिंह बत्रा- सबसे बड़ा डिफरेंस तो यही है कि हमने सबसे पहले फ्री प्रीमियम मॉडल लॉन्च किया था। जो लोग पहले पाइरेसी पर थे तो उनको हमने फ्री ऑप्शन ऑफर किया था और अभी ये फ्री वाला इतना पॉपुलर है कि लोग कहते हैं कि फ्री में हम म्यूजिक सुन सकते हैं, सिर्फ हमें ऐड सुनना पड़ता है और डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। ये जो इंडिया में जो हमने लॉन्च किया है वो वैसा ही प्रोडक्ट है जो ग्लोबल हमने रोल आउट किया है, सिर्फ इसमें हमने इंडिया के हिसाब से कुछ चेंजेज किए हैं और ये 25 करोड़ यूजर्स द्वारा टेस्ट किए गए हैं और इतने यूजर्स कभी भी इंडिया में नहीं स्ट्रीमिंग किया है स्टार्ट तो सबसे बड़ा तो डिफरेंस ये है।

दूसरा सबसे बड़ा अंतर ये है कि Spotify ना प्लेलिस्ट पर ज्यादा काम करता है क्योंकि लोग एक सॉन्ग नहीं सुनते हैं, लोग 7-8 सॉन्ग सुनते हैं और एक टाइप के सॉन्ग सुनते हैं। चाहें वो लव सॉन्ग हो गए, चाहे वो पंजाबी सॉन्ग हो गए या डांस नंबर हो गए तो Spotify के पास डिफरेंट प्लेलिस्ट है। आप लगाओ Spotify पर करीब 300 करोड़ डिफरेंट प्लेलिस्ट हैं और 5 करोड़ सॉन्ग है टोटल तो ये जो कंटेंट है वो आप डिफरेंट मोड में जैसे कि आप पढ़ रहे हो तो एक टाइप का म्यूजिक चाहिए, आप एक्सरसाइज कर रहे हैं तो एक टाइप का म्यूजिक चाहिए, रीडिंग कर रहे हो तो आपको एक अलग टाइप का म्यूजिक चाहिए तो उसमें Spotify के पास हर टाइप की प्लेलिस्ट है और पर्सनलाइज्ड भी है। यूजर्स भी चाहे तो अपनी प्लेलिस्ट क्रिएट कर सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.