एक्शन फिल्म जैसे सीन को अब अपने स्मार्टफोन पर करें एडिट, डाउनलोड करें ये ऐप्स
इन 3 वीडियो एडिंटिंग ऐप्स में स्लो मोशन से लेकर Green Screenजैसे फीचर्स का इस्तेमाल करने को मिलता है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आपको पता है कि जिन एक्शन सीन को देख कर आप सिनेमा हॉल में तालियां बजा देते हैं उनमें से करीब 50 फीसदी सीन Green Screen पर शूट किए जाते हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि फिल्म की सीन का Green Screen से क्या लेना देना, तो हम आपको बताते हैं कि Green Screen वो टेक्नोलॉजी है जहां एक हरे पर्दे के सामने वीडियो शूट की जाती है। बाद में इस हरे पर्दे की जगह अपनी पसंद का कोई भी बेकग्राउंड लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल फिल्मों से लेकर न्यूजरूम के स्टूडियो तक में होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह तकनीक काफी महंगी होगी जिसके चलते ये आपके किसी काम की नहीं है, तो जरा ठहरिए। आपको बस किसी हरे रंग के बैकग्राउंड के सामने अपनी वीडियो शूट करनी होगी। इसके बाद का काम आपका स्मार्टफोन करेगा। हम आपके लिए तीन बेहतरीन वीडियो एडिंटिंग ऐप्स लेकर आए हैं जहां आप स्लो मोशन से लेकर Green Screenजैसी फीचर्स का इस्तेमाल करने को मिलता है। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
KineMaster- Pro Video Editor
इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अब तक 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.5 स्टार मिला है जिसे 10 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 33 एमबी है। इस ऐप में आपको Green Screen फीचर मिलता है, जहां आप किसी भी बैकग्राउंड को बदल सकते हैं। इसके अलावा आप इस ऐप में किसी भी वीडियो को प्रोफेशनली एडिट कर सकते हैं। ऐप में आपको मल्टी लेयर का भी फीचर मिलता है।
PowerDirector Video Editor App
इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.5 स्टार मिला है जिसे 7 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 51 एमबी है। इस ऐप में आप 4K वीडियो भी एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में आपको मल्टी लेयरिंग के साथ-साथ स्लो मोशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Quik – Free Video Editor
इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.7 स्टार मिला है जिसे 7 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 91 एमबी है। ये ऐप काफी सिंपल है। इसे आप लाइट एडिटिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में आपको ऊपर दिए कई फीचर्स नहीं मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:
इन 5 तरीकों की मदद से बिना राउटर बदले दोगुनी करें अपने Wi-Fi की स्पीड
पहले से की गईं ये 5 तैयारियां फोन के चोरी होने या खोने पर आती हैं बड़े काम
Wi-fi स्पीड के अचानक से घटने पर बिना समय गवाए तुरंत करें यह काम