विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में खेले ये 4 Games

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 30 Aug 2018 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:37 AM (IST)

रेसिंग से लेकर शूटिंग फीचर्स वाले इन 4 गेमिंग ऐप्स को दुनियाभर के यूजर्स ने किया पसंद।

10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में खेले ये 4 Games
10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में खेले ये 4 Games

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 4 ऐसे बेहतरीन गेमिंग ऐप्स लेकर आएं हैं जिन्हें गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने खेला है। इन गेमिंग ऐप्स की सबसे बड़ी खासियत इनका सिंपल इंटरफेस तो है ही साथ ही इनका फोन की स्टोरेज की सबसे कम खपत करना भी है। तो जानते हैं इन गेमिंग ऐप्स के फीचर्स के बारे में।

Dr. Driving

इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अब तक 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.5 स्टार मिला है जिसे 50 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 9.9 एमबी है। यह एक रेसिंग गेम है। गेम का इंटरफेस काफी आसान है जिससे आप इसे घंटों आसानी से अपने स्मार्टफोन पर खेल सकते हैं। यह गेम आपके स्मार्टफोन की स्पेस को बहुत कम इस्तेमाल करता है।

Basketball Shoot

इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.4 स्टार मिला है जिसे 5 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 8.5 एमबी है। इस गेम में आपको बॉल को बास्केट के अंदर डालना है। आपको हर सेट में चुनिंदा बॉल मिलती है।

Archery

इस ऐप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.2 स्टार मिला है। इसे 8 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 20 एमबी है। इस गेम में आपको निशाने पर तीर मारना है। हर टारगेज का अलग-अलग प्वाइंट मिलता है।

Play Tennis

इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.0 स्टार मिला है। इसे 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 11 एमबी है। जैसा की नाम से पता चल रहा है यह एक स्पोर्ट्स गेम है।