Move to Jagran APP

दिल्ली सरकार ने पेश किया Coronavirus हेल्पालाइन WhatsApp नंबर, इस तरह मिलेगी हर जानकारी

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा COVID-19 से संबंधित विश्वसनीय अपडेट उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। फोटो साभार JNM

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 09:11 AM (IST)
दिल्ली सरकार ने पेश किया Coronavirus हेल्पालाइन WhatsApp नंबर, इस तरह मिलेगी हर जानकारी
दिल्ली सरकार ने पेश किया Coronavirus हेल्पालाइन WhatsApp नंबर, इस तरह मिलेगी हर जानकारी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिल्ली सरकार ने इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp के लिए Coronavirus हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर COVID-19 से संबंधित कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा COVID-19 से संबंधित विश्वसनीय अपडेट उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। यह एक चैटबॉट सर्विस है। वहीं, हाल ही में भारत सरकार ने भी Aarogya Setu ऐप लॉन्च की है जिसके जरिए लोगों को अपडेट रखा जा सकेगा।

loksabha election banner

दिल्ली सरकार ने पेश की WhatsApp चैटबॉट सर्विस: दिल्ली की जनता इस सर्विस का इस्तेमाल इस +91 88000 07722 नंबर के जरिए कर पाएगी। इसके लिए उन्हें इस नंबर को सेव करना होगा और फिर इसी नंबर पर WhatsApp पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर आपको जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी अंग्रेजी भाषा में होगी। जल्द ही इसका हिंदी सपोर्ट भी लॉन्च किया जा सकता है। यह सर्विस केंद्रीय सरकार द्वारा पिछले महीने लॉन्च की गई सर्विस की तरह ही है। इसमें लोगों को COVID-19 से संबंधित लक्षण समेत अन्य जानकारी मिलेगी। यहां से लोग इस वायरस के लिए उपलब्ध सरकारी अधिकृत टेस्टिंग सुविधाओं की जानकारी भी ले सकेंगे।

इसके अलावा ई-पास, नाइट शेल्टर, CM रिलीफ फंड आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन विकल्पों का इस्तेमाल आप नंबर्स के तौर पर कर सकते हैं। अगर आपको ई-पास की जानकारी चाहिए तो आप 7 नंबर लिखकर सेंड कर दें।

पिछले महीने केंद्रीय सरकार ने भी अपनी चैटबॉट सर्विस लॉन्च की थी। इसका नाम MyGov Corona Helpdesk था। इसे भी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब इसे हिंदी भाषा का भी सपोर्ट मिल गया है। इसको अलावा अलग-अलग राज्यों ने भी अपनी जनता के लिए इसी तरह के हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं। महाराष्ट्र सरकार का नंबर +91 20 2612 739, गुजरात सरकार का नंबर +91 74330 00104 और केरल सरकार का नंबर +91 90722 20183 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.