Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Call of Duty: Mobile को अब तक 170 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 06 Dec 2019 04:42 PM (IST)

    Call of Duty Mobile ग्लोबली यूजर्स ने इस गेम पर करीब 621 करोड़ रुपये का खर्च किया है। नवंबर में इस गेम को करीब 21 मिलियन यूजर्स ने इंस्टॉल किया था ...और पढ़ें

    Hero Image
    Call of Duty: Mobile को अब तक 170 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile को टक्कर देने वाला गेम Call of Duty: Mobile ने इसके लॉन्च के करीब दो महीने में ही 172 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ग्लोबली यूजर्स ने इस गेम पर करीब 621 करोड़ रुपये का खर्च किया है। नवंबर में इस गेम को करीब 21 मिलियन यूजर्स ने इंस्टॉल किया था। वहीं, अक्टूबर में यह आंकड़ा 146 मिलियन का था। यह आंकड़ा एनलिटिक्स फर्म सेंसर टावर ने जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे नंबर पर है भारत: रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में इस गेम के इंस्टॉल्स 28.5 मिलियन है। इस लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर आता है। यहां पर इस गेम के 17.5 मिलियन इंस्टॉल्स और ब्राजील में 12 मिलियन लोगों ने इस गेम को इंस्टॉल किया है। Google Play ने बताया है कि एंड्रॉइड पर इसके डाउनलोड्स 89 मिलियन हैं। वहीं, iOS वर्जन पर 83 मिलियन। डाउनलोड्स में साझेदारी की बात करें तो एंड्रॉइड 52 फीसद और iOS 48 फीसद पर है।

    Call of Duty: Mobile को ऐसे करें डाउनलोड: अगर आपने अभी तक इस गेम को डाउनलोड नहीं किया है तो आप इसे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आपको Google Play Store और iOS App Store पर जाना होगा। यहबां पर आपको यह गेम मिल जाएगा। इसका साइज 1.1GB है। यह काफी हैवी गेम है। इसे आप अपने फेसबुक अकाउंट से भी लॉग-इन कर सकते हैं। देखा जाए तो फेसबुक से लॉग-इन करना बेहतर होगा क्योंकि इससे गेम का डाटा बैकअप में रहता है। यह लोकप्रिय PC गेम Call of Duty: Blackout मोड जैसा ही है। इसे एक साथ 100 प्लेयर्स खेल सकते हैं। जो भी प्लेयर आखिरी में बचता है वो गेम जीत जाता है।