BHIM एप 48 घंटों में हुई सबसे ज्यादा पॉपुलर, जानें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें
BHIM एप लॉन्च होने के 48 घंटों में ही ये एप काफी पॉपुलर हो गई। फ्री एप्स के आधार पर इस एप को भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है
नई दिल्ली। BHIM एप लॉन्च होने के 48 घंटों में ही ये एप काफी पॉपुलर हो गई है। फ्री एप्स के आधार पर इस एप को भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। यह एप फिलहाल सिर्फ एंड्रायड स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध है और जल्द ही इसे एप्पल आईएओस में भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि यह एप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी चलाई जा सकती है। इस एप से जुड़ी 10 बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
1. इस एप को किसी भी बैंक अकाउंट जिससे आपका नंबर लिंक हो, के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस एप के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
2. यह एप फ्री डाउनलोड की जा सकती है। ये गूगल टॉप फ्री लिस्ट एप में नंबर वन पर है।
3. गूगल प्ले पर ये एप 10 लाख से 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किए हैं।
4. ये एप ऑटोमैटिकली आपके फोन नंबर का इस्तेमाल कर आपकी डिटेल्स कंफर्म करती है। अगर आप कोई और अकाउंट एड करना चाहते हैं, तो मैनुअली जाकर कर सकते हैं। एक बार में एक ही अकाउंट एड किया जा सकता है।
5. अगर आप किसी दुकानदार को BHIM एप द्वारा पैसे भेज रहे हैं तो आपको एप ओपन कर send money पर क्लिक करना है। इसके बाद पैसे डालकर दुकानदार का मोबाइल नंबर एड कर दें। पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
6. इसके जरिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Scan ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आप बारकोड अपने फोन से स्कैन कर दें। इससे आप पेमेंट कर पाएंगे।
7. अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो आप *99# नंबर डायल कर पेमेंट कर सकते हैं। ये आप किसी भी फोन से कर सकते हैं।
8. अगर आप इस एप को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको ओटीपी के जरिए वेरिफाइ करना होगा।
9. अगर आपको एप इस्तेमाल करने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो आप इस एप को अनइंस्टॉल कर दोबारा इंस्टॉल करें।
10. इस एप के जरिए आप हर दिन 20000 रुपये का लेन-देन कर सकते हैं।