ऑडियो बेस्ड सोशल मीडिया ऐप Swell भारत में लॉन्च, जानिए Clubhouse से कितना है अलग
Swell एक काफी लाइटवेट ऐप है जिसका साइज करीब 17MB है। Swell ऐप पर कोई भी ऑडियो पोस्ट कर सकता है। साथ ही किसी अन्य यूजर को फॉलो कर सकता है। इसके अलावा पोस्ट पर कमेंट और लाइक करने की सुविधा मिलती है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। ऑडियो बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Swell आज यानी 10 जून 2021 को भारत में लॉन्च हो गया है। यह एक ऐप बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसे एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया है। Swell ऐप को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। Swell एक काफी लाइटवेट ऐप है, जिसका साइज करीब 17MB है। Swell ऐप पर कोई भी ऑडियो पोस्ट कर सकता है। साथ ही किसी अन्य यूजर को फॉलो कर सकता है। इसके अलावा पोस्ट पर कमेंट और लाइक करने की सुविधा मिलती है। इस ऑडियो बेस्ड प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल में भाषा की पाबंदी नहीं रहेगी, जो कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साफतौर पर देखी जा सकती है। Swell ऐप में पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह की बातचीत की जा सकती है। Swell की प्राइवेट बातचीत पूरी तरह से सुरक्षित होगी, जिसे कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा।
Clubhouse से तुलना गलत
Swell ऐप की तुलना Clubhouse से करना गलत होगा। बता दें कि Clubhouse भी एक ऑडियो बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हालांकि Clubhouse एक रियल टाइम ऑडियो चैट बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसके लिए आपको अलग से वक्त निकलना होता है। जबकि इसी के उल्ट Swell पर किसी भी समय एक्सेस किया जा सकेगा। साथ ही कमेंट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कोई यूजर किसी अन्य यूजर के पोस्ट पर किसी भी समय कमेंट कर सकेगा।
Swell ऐप है पूरी तरह सिक्योर
Swell ऐप की लॉन्चिंग के वक्त दैनिक जागरण ने Swell के को-फाउंडर Arish Ali से बातचीत की। आरिश ने बताया कि यह एक ईजी टू यूज प्लेटफॉर्म है। आरिश के मुताबिक अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के पोस्ट लोगों को डिवाइड करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन Swell पर लोग बातचीत के दौरान एक दूसरे को समझाने का काम करते हैं। इस मामले में Swell बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग है। आरिश ने बताया कि Swell प्लेटफॉर्म भारत सरकार की नई सोशल मीडिया गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- अगर आप एंड्राइड और iOS यूजर हैं, तो ऐप को Google प्ले स्टोर और Apple App स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड के बाद ऐप एक्सेस करने के लिए Facebook, Gmail या किसी अन्य ईमेल और Apple ID की जरूरत होगी।
- इसके बाद यूजर अपनी पसंद की कैटेगरी का चुनाव कर पाएंगे. इसमें कई तरह के टॉपिक मिलेंगे।
- इसके बाद लैग्वेज सेलेक्ट करने का आप्शन होगा।