फेसबुक और इंस्टाग्राम का हो गया है Addiction, ये 5 ऐप्स आएंगी काम
सोशल मीडिया और अपनी लाइफ के बीच एक समांजस्य बिठाने के लिए आप इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। पिछले कई वर्षों में सोशल मीडिया ने हमारे जीवन को काफी बदल कर रख दिया है। इससे हमारे एक-दूसरे से बात करने का तरीका भी बदल गया है। फेसबुक के नए अपडेट्स से लेकर इंस्टाग्राम लाइव स्टोरीज तक हर बार कंपनियों ने कई बेहतर फीचर्स पेश किए हैं। इन ऐप्स ने हमें हमेशा कनेक्टेड रखा है। इसमें हमारा काफी समय चला जाता है। वहीं, यूजर्स अपनी बिजी लाइफ के चलते अपने अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से चूकते जा रहे हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो ये 5 ऐप्स आपको फोकस करने में मदद कर सकती हैं। सोशल मीडिया और अपनी लाइफ के बीच एक समांजस्य बिठाने के लिए आप इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Stay Focused:
यह एक सेल्फ कंट्रोल ऐप है जो आपके सोशल मीडिया की यूसेज को कंट्रोल करने में सक्षम है। यह सोशल ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए समय को तय करने में मदद करती है। इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जिस भी ऐप की आपको लिमिट सेट करनी है उसकी आपको प्रोफाइल बनानी होगी। फिर आप इन ऐप्स की दैनिक और प्रति घंटे के मुताबिक यूसेज तय कर पाएंगे। इसके बाद जब प्रोफाइल एक्टिवेट होगी। जैसे ही उसका टाइम पूरा हो जाएगा तो उसकी नोटिफिकेशन आनी ब्लॉक हो जाएगी।
App off timer:
इस ऐप की मदद से यूजर्स सोशल मीडिया ऐप्स की टाइम लिमिट सेट की जा सकती है। इसके लिए आपको ऐप सेलेक्ट कर ऑफ टाइम, वेटिंग टाइम और अधिकतम दैनिक यूसेज को सेट कर पाएंगे। इसके चलते यूजर्स एक निश्चित समय तक ही ऐप को इस्तेमाल कर पाएंगे। जैसे ही समय खत्म होगा ऐप अपने आप ही बंद हो जाएगी।
AppDetox:
सोशल मीडिया ऐप्स की टाइम लिमिट सेट करने के अलावा यह ऐप कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी उपलब्ध कराती हैं। यह दूसरी ऐप्स को ब्लॉक कर देती हैं। यह आपको याद दिलाती हैं कि आपको ऐप इस्तेमाल करने के अलावा दूसरे काम करने चाहिए। यह ऐप बताएगी की आपने कितनी बार रूल्स तोड़े हैं।
Your Hour:
यह ऐप्स को प्रतिबंधित करने के बजाय स्क्रीन पर एक टाइमर लगाती है जिसमें यह दिखाया जाता है कि आप कितनी देर से ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें एक टाइमलाइन भी दी गई होती है जिसमें आप ऐप को कितनी देर इस्तेमाल कर रहे हैं उसका विश्लेषण होगा।
Flipd:
यह ऐप यूजर्स को सोशल मीडिया के एडिक्शन से निकालने के लिए अलग कम्यूनिटिज को ज्वाइन करने के लिए बढ़ावा देता है। यह ऐप सोशल मीडिया सर्विसेज से यूजर को दूर रखने के लिए फोकस करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें:
JioMusic बन जाएगा JioSaavn, मिल सकता है 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन
4G स्पी़ड के मामले में Airtel ने मारी बाजी, Jio ने इस मामले में सबको दी पटखनी
इस त्योहार Fully Automatic Washing Machine का साथ? पढ़ें डिटेल Guide