गूगल मैप्स के नए फीचर से बस या ट्रेन की कर पाएंगे लाइव ट्रैकिंग, जानें और क्या होगा खास
इस फीचर का प्रयोग कर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यात्रा और सुखद और आरामदायक होने वाली है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। भारत हो या विदेश गूगल मैप्स बस, ट्रैन, कार आदि से रास्ता नेविगेट करने का सबसे बेहतर विकल्प है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगे आने वाले समय में यह और बेहतर होने वाला है। गूगल आने वाले समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रियल-टाइम अपडेट देने की योजना बना रहा है।
आपको क्या होगा फायदा
इस फीचर के आने का मतलब है की अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यात्रा और सुखद और आरामदायक होने वाली है। ट्रिप के दौरान लॉक स्क्रीन पर और अन्यथा एप में ही यह अपडेट्स देखी जा सकेंगी।
एप कैसे करेगी काम
- इन अपडेट्स को एक्टिवेट करने के लिए स्क्रीन पर नीचे की ओर स्टार्ट को टैप करना होगा।
- इसके बाद यूजर्स को लाइव अपडेट्स मिलने लगेंगी।
- बस या ट्रेन की लाइव अपडेट्स अलर्ट के तौर पर यूजर्स को मिलेंगी। एप यूजर को यह भी बताएगी की उसे कहां उतरना है।
- यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगा जिनगी स्टैंड या रास्तों के बारे में नहीं पता या तो शहर में नए हैं।
यूं तो गूगल की नेविगेशन अच्छी है। लेकिन इसे लेकर यूजर्स को एक परेशानी रहती थी की इसकी एप को हमेशा खोले रखना पड़ता था। लेकिन इस फीचर के बाद यूजर आराम से बिना एप ओपन रखे भी यात्रा कर पाएंगे। क्योंकि इसके बाद एप खुद यूजर को अलर्ट करेगी। फिलहाल, गूगल ने इस अपडेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है गूगल जल्द इस अपडेट को पेश करेगा।
यह भी पढ़ें: गूगल मैप्स के 5 फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे, आज ही करें Try
4K डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ ऑनलाइन स्पॉट हुआ HTC U12
16 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo F5 Youth, जानें अन्य विकल्पों के बारे में
आइडिया ने किया 198 रुपये के प्लान में बदलाव, समान कीमत में आते हैं ये अन्य प्लान्स