Move to Jagran APP

Xiaomi ने Mi Smart Band 3i को Rs 1299 में भारत में किया लॉन्च, फिटनेस बैंड के ये भी हैं विकल्प

Mi के इन फिटनेस बैंड्स के साथ रखें अपनी सेहत का ख्याल

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:53 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 01:07 PM (IST)
Xiaomi ने Mi Smart Band 3i को Rs 1299 में भारत में किया लॉन्च, फिटनेस बैंड के ये भी हैं विकल्प
Xiaomi ने Mi Smart Band 3i को Rs 1299 में भारत में किया लॉन्च, फिटनेस बैंड के ये भी हैं विकल्प

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत के स्मार्टफोन बाजार में बहुत जल्द और बहुत कम समय में अपनी पकड़ बना लेने वाली कंपनी Xiaomi ने Mi Smart Band 3i को लॉन्च किया है। यह बैंड Mi Band HRX का सक्सेसर है। स्मार्टफोन और टीवी बाजार के बाद Xiaomi ने वियरेबल बाजार में भी अपनी पकड़ बना ली है। Xiaomi का वियरेबल बाजार में 39 प्रतिशत का मार्किट शेयर है। यह आंकड़ां Canalys Wearable Band Analysis, Aug 2019 की रिपोर्ट का है। Mi Smart Band 3i के साथ यूजर्स को कई फिटनेस बेनिफिट्स मिलेंगे।

loksabha election banner

Xiaomi Mi Smart Band 3i को खासतौर से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है। इसमें Mi Band HRX के मुकाबले कुछ नए अपग्रेड्स दिए गए हैं। AMOLED टेक्नोलॉजी के साथ इसमें 1.9cm डिस्प्ले के साथ टच सपोर्ट दिया गया है। इसमें 110mAh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है। कंपनी का दावा है की इसकी 20 दिनों तक की यूसेज कैपेसिटी है। स्टेप्स ट्रैक करने और कैलोरीज का ट्रैक रखने के साथ-साथ Mi Smart Band 3i में सीधे बैंड पर ही नोटिफिकेशन्स भी देखी जा सकती हैं। यह Find Device ऑप्शन के साथ आता है। इससे जिस स्मार्टफोन के साथ यूजर ने बैंड को पेयर किया है, उस स्मार्टफोन को बैंड से डिटेक्ट किया जा सकेगा। Mi Smart Band 3i वाटर रेसिस्टेंट है और 50 मीटर गहरे पानी में 10 मिनट तक रह सकता है। इससे शॉवर या स्विमिंग करते समय भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। Mi Smart Band 3i प्री आर्डर के लिए 21 नवम्बर से Rs 1299 में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, Mi Band के इन ऑप्शंस को भी खरीदा जा सकता है:

Buy Now On Amazon

(Renewed) Mi Band HRX Edition (Black): Mi के इस बैंड को यूजर्स ने 3.5 स्टार रेटिंग दी है। MRP 1499 के इस बैंड को Amazon से Rs 1099 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। इसकी पॉपुलैरिटी के चलते या यूजर्स ने इसे इतना पसंद किया है की इस बैंड के केवल 2 ही पीस स्टॉक में बचे हैं।

Buy Now On Amazon

Mi Smart Band 4 (Black): Mi का यह बैंड भी काफी पॉपुलर है। इसे यूजर्स ने 4 स्टार रेटिंग दी है और इस प्रोडक्ट को Amazon Choice में लिस्ट भी किया गया है। इसे Amazon से 8 प्रतिशत ऑफ के साथ Rs 2299 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।

Buy Now On Amazon

Mi Band 3 (Black): इस बैंड को यूजर्स ने 4 स्टार रटैं दी है। इसका मतलब है की यूजर्स Mi के इस बैंड से भी काफी खुश रहे हैं। MRP 2199 के इस बैंड को Amazon से 19 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ Rs 1777 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.