Potronics ने 3 USB पोर्ट के साथ लॉन्च किया USB चार्जिंग हब Power Bun, जानें कीमत
Potronics के इस USB चार्जिंग हब के हैं कई फायदें पढ़ें पूरी पोस्ट
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Potronics ने भारत में अपने नए यूनिवर्सल USB चार्जिंग हब Power Bun को लॉन्च किया है। यह डिवाइस ज्यादा ट्रैवलिंग करने वाले लोगों के लिए बेस्ट डिवाइस है। Power Bun को कंपनी ने सभी तरह के डिवाइसीज को चार्ज करने और रोजमर्रा की चार्जिंग परेशानियों को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया है। इस डिवाइस को खासतौर पर इंडियन वॉल सॉकेट्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
Potronics Power Bun के फीचर्स: यह यूनिवर्सल USB चार्जिंग हब तीन USB पोर्ट के साथ आता है जो 2.4V आउटपुट प्रदान करता है। साथ ही इसमें दो 220V 10A AC पावर पोर्ट भी दिए गए हैं। इसमें यूजर्स को 1.5 मीटर AC चार्जिंग कॉर्ड भी मिल रही है। यह मल्टी फंक्शनल डिवाइस BIS सर्टिफाइड है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस काफी रिलायबल है। इसे कंपनी ने हाई क्वॉलिटी स्ट्रॉग ABS प्लास्टिक मैटेरियल से बनाया है। यह ज्यादातर एंड्रॉइड स्मार्टफोन, आईफोन, आईपैड, टैबलेट्स, ब्लूटूथ हेडफोन्स, पावर बैंक्स, MP3 प्लेयर्स के लिए कम्पैटिबल है। यह डिवाइस 12 महीने की वारंटी के साथ Amazon पर MRP 999 की जगह 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। यूजर्स ने इस प्रोडक्ट को काफी पसंद किया है और इसे 5 स्टार रेटिंग दी है।
जागरण न्यू मीडिया इस पेज में मौजूद लिंक्स से हुई सेल्स का कुछ हिस्सा ले सकता है। पोस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स की कीमत सटीक है और पोस्ट लिखते समय सभी प्रोडक्ट्स स्टॉक में मौजूद थे।