यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपके फिंगरप्रिंट से अनलॉक होगा यह ताला, जानें इसकी अन्य खूबियां
सूटकेस से लेकर घर को लॉक करने तक के लिए खरीदें यह डिजिटल लॉक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Potronics ने हाल ही में Biolock - एक स्मार्ट बायोमेट्रिक पैडलॉक लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया यह लॉक काफी मजबूत है और इसे विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें दरवाजों को लॉक करने से लेकर बैग्स, सूटकेस और बाइक आदि शामिल हैं। अब पासवर्ड भूल जाने या चाबियां खोने का कोई झंझट नहीं, Biolock का उपयोग करने के लिए किसी एप्लिकेशन या ब्लूटूथ कनेक्शन की भी आवश्यकता नहीं है; आपके फिंगरप्रिंट ही होंगे लॉक की चाबी।
इस लॉक में आप 40 फिंगरप्रिंट्स तक जोड़ सकते है। लॉक को खोलने में केवल 0.5 सेकंड का समय लगता है। बायोलॉक एक एलईडी संकेतक के साथ आता है। यह स्मार्ट लॉक बहुत मजबूत है और स्टेनलेस स्टील से बना है। IP66 रेटेड होने के कारण यह बायोलॉक पानी और धूल प्रतिरोधी है। बायोलॉक वजन में हल्का है और इसका वजन केवल 59 ग्राम है।
बायोलॉक एक रिचार्जेबल स्मार्ट पैडलॉक है। यह 100mAh की इन-बिल्ट बैटरी के साथ आता है जो 30 मिनट के भीतर पूरी तरह चार्ज हो जाती है और 6 महीने तक चलती है। बैटरी के खत्म हो जाने के बाद इसे किसी भी 5V USB एडॉप्टर से रिचार्ज करने के लिए USB पॉवर सप्लाई चार्ज किया जा सकता है। Potronics Biolock को Amazon से 1899 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 12 महीने की वारंटी के साथ उपलब्ध है।
जागरण न्यू मीडिया इस पेज में मौजूद लिंक्स से हुई सेल्स का कुछ हिस्सा ले सकता है। पोस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स की कीमत सटीक है और पोस्ट लिखते समय सभी प्रोडक्ट्स स्टॉक में मौजूद थे।
.jpg)
.jpg)
