बजट रेंज में TV खरीदने का शानदार मौका, Amazon पर मिल रहा 57 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
बजट रेंज में बड़े डिस्काउंट के साथ टीवी खरीदने के इस मौके को ना जाने दें हाथ से
नई दिल्ली, टेक डेस्क। बजट कीमत में टीवी खरीदने की प्लानिंग है, तो यह पोस्ट आपके काम की है। Vu से लेकर Shinco जैसी कंपनियों ने ऐसे कई विकल्प उपलब्ध करवाए हैं, जिसमें आप अच्छे फीचर्स का फायदा कम दाम में उठा सकते हैं। इसमें 32 इंच स्क्रीन साइज के टीवी दिए गए हैं। न्यू ईयर के मौके पर आप भी अपने घर ले आएं नया टीवी और सभी शोज से लेकर मूवीज तक का मजा अपने नए टीवी की नई स्क्रीन पर लें।
Shinco 80 cm (32 Inches) HD Ready Smart LED TV: Shinco के 32 इंच स्क्रीन वाले इस टिकी को उपभोक्ताओं ने काफी पसंद किया है। 2019 के इस मॉडल को यूजर्स ने 4 स्टार रेटिंग दी है। MRP 16990 के इस टीवी को Amazon से 41 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र Rs 9999 में खरीदा जा सकता है। इसे Rs 471 की प्रति महीने की EMI पर भी खरीदने का विकल्प मौजूद है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसके साथ Rs 3980 तक के एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।
Vu 80 cm (32 inches) HD Ready UltraAndroid LED TV: Vu अपनी टीवी टेक्नोलॉजी के लिए काफी पॉपुलर है। Vu के 32 इंच के इस टीवी को यूजर्स ने 4.5 स्टार रेटिंग दी है। अगर बजट सेगमेंट में आप टीवी खरीदना चाहते हैं, तो यह काफी अच्छा ऑप्शन कहा जा सकता है। इस टीवी पर फिलहाल Amazon पर लाइटनिंग डील मिल रही है। लाइटनिंग डील में MRP 19000 की जगह इसे Rs 10999 में खरीदा जा सकता है। इसे Rs 518 प्रति महीने की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इस डील का लाभ 73 प्रतिशत लोग उठा चुके हैं। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।
Micromax 81 cm (32 inch) HD Ready Certified Android Smart LED TV: Micromax के 32 इंच के इस टीवी पर भी Amazon पर शानदार डील मिल रही है। इस टीवी को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और इसे 4 स्टार रेटिंग दी है। MRP 27990 के इस टीवी को 57 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ Rs 11999 में खरीदा जा सकता है। इसके Rs 565 की प्रति महीने की EMI पर खरीदने का भी विकल्प मौजूद है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।